‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से बाहर होने पर छलका अविका गौर का दर्द, शेयर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट

Last Updated:August 30, 2026, 15:17 IST
अविका गौर ‘खतरों के खिलाड़ी’ से बाहर हो गईं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया. वो कहती हैं कि अब टीवी पर शो देखकर उन्हें लगाता है कि अगर वो वहां होतीं तो क्या करतीं. अविका का कहना है कि टीवी पर स्टंट देखना और असल में उसे परफॉर्म करने में काफी फर्क है.
अविका गौर ‘खतरों के खिलाड़ी’ से बाहर हो गईं.
नई दिल्ली. अविका गौर ‘खतरों के खिलाड़ी’ का हिस्सा थीं, लेकिन वो शो से बहुत जल्द बाहर हो गईं. एक्ट्रेस ने हालिया इंटरव्यू में शो से निकलने के बारे में खुलकर बात की. अविका गौर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें शो से जल्दी बाहर होने का दुख है. अविका ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट साझा करते हुए बताया कि शो से बाहर होने के बाद जब वह इसे घर बैठकर देखती हैं, तो कई बार उनके मन में आता है कि अगर वह वहां होतीं तो शायद ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर सकती थीं.
अविका गौर कहती हैं कि वह हार नहीं मानतीं और कुछ और बेहतर करने की कोशिश करतीं. लेकिन फिर उन्हें याद आता है कि घर के आराम से किसी स्टंट को देखना आसान है, जबकि असल चुनौती के दौरान डर, दबाव और एड्रेनालिन से जूझना पड़ता है.
अविका गौर का छलका दर्द
View this post on Instagram



