Tips And Tricks: हर किचन में मौजूद इस चीज से चमकाएं बर्तन स्टैंड, सफाई में नहीं होगी ज्यादा मशक्कत

Last Updated:August 30, 2026, 15:26 IST
Tips And Tricks: किचन में रोजाना इस्तेमाल होने वाला बर्तन स्टैंड पानी, धूल और चिकनाई के कारण जल्दी गंदा हो जाता है. अगर इसकी जमी गंदगी साफ नहीं हो रही है, तो बेकिंग सोडा और लिक्विड डिशवॉश की मदद से इसे आसानी से चमकाया जा सकता है। जानिए बर्तन स्टैंड की सफाई का आसान घरेलू तरीका.
आम तौर पर देखा जाता है कि हर घर की किचन में बर्तन रखने वाला स्टैंड रोजाना इस्तेमाल होने की वजह से जल्दी गंदा हो जाता है. इस पर बर्तनों से टपकने वाला पानी , धूल-मिट्टी और तेल या चिकनाई जमती रहती है. कई बार नियमित सफाई नहीं होने पर स्टैंड पर गंदगी की मोटी परत दिखाई देने लगती है. ऐसे में इसे साफ करने के लिए घर में मौजूद बेकिंग सोडा काफी उपयोगी साबित हो सकता है.
बर्तन स्टैंड की सफाई शुरू करने के लिए सबसे पहले एक साफ बाउल लें. इसमें जरूरत के हिसाब से बेकिंग सोडा डालें और फिर उसमें थोड़ा सा लिक्विड डिशवॉश मिलाकर अच्छी तरह घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल बहुत ज्यादा पतला न हो। तैयार मिश्रण को कपड़े या ब्रश की मदद से स्टैंड के हर हिस्से पर अच्छी तरह लगाएं, खासकर उन जगहों पर जहां ज्यादा चिकनाई और गंदगी जमा है.
घोल लगाने के बाद इसे तुरंत साफ करने के बजाय कुछ समय के लिए स्टैंड पर लगा रहने दें, इससे बेकिंग सोडा और डिशवॉश का मिश्रण जमी हुई गंदगी और चिकनाई को ढीला करने में मदद करेगा. थोड़ी देर बाद स्टैंड पर हल्का पानी डालें और ब्रश की मदद से सभी हिस्सों को अच्छी तरह रगड़ें. कोनों और जाली वाले हिस्सों पर भी ध्यान दें, क्योंकि वहां गंदगी आसानी से जमा हो जाती है.
Add as Preferred Source on Google
जब स्टैंड अच्छी तरह रगड़ लिया जाए, तो उसे साफ पानी से धोना जरूरी है. पानी डालकर तब तक साफ करें, जब तक बेकिंग सोडा और डिशवॉश का कोई अवशेष स्टैंड पर दिखाई न दे. अगर कहीं गंदगी अभी भी चिपकी हुई नजर आ रही है, तो उस जगह पर दोबारा थोड़ा घोल लगाकर ब्रश से साफ किया जा सकता है. इसके बाद पूरे स्टैंड को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.
स्टैंड की सफाई के बाद उसे सुखाना भी उतना ही जरूरी है, जितना उसे साफ करना। अगर धातु के स्टैंड पर लंबे समय तक पानी या नमी बनी रहती है, तो उसमें जंग लगने की संभावना बढ़ सकती है, इसलिए पानी से धोने के बाद स्टैंड को कुछ देर खुली जगह पर रखें और फिर सूखे, साफ कपड़े की मदद से उसके हर हिस्से को अच्छी तरह पोंछ लें. जाली और कोनों में मौजूद पानी भी निकाल दें.
स्टैंड पूरी तरह सूख जाने के बाद ही उस पर साफ बर्तन वापस रखें, इस तरह नियमित अंतराल पर बर्तन स्टैंड की सफाई करने से उस पर गंदगी, चिकनाई और पानी के दाग ज्यादा समय तक जमा नहीं होंगे. साथ ही स्टैंड देखने में साफ और व्यवस्थित रहेगा, रसोई की साफ-सफाई बनाए रखने के लिए बर्तन स्टैंड को भी बाकी सामान की तरह समय-समय पर साफ करना जरूरी है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
August 30, 2026, 15:26 IST



