Rajasthan

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर ‘ड्रोन ड्रॉपिंग’ नेटवर्क का किंगपिन है सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू? जानें पूरी कुंडली

Last Updated:May 13, 2026, 11:41 IST

India-Pakistan Border News : राजस्थान के सीमावर्ती बीकानेर जिले में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के जरिये हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है. खाजूवाला क्षेत्र में 26 फरवरी 2026 को हिमगिरी बीएसएफ आउटपोस्ट के पास पकड़ी गई हथियारों की खेप मामले में बीकानेर पुलिस ने पंजाब की फरीदकोट जेल में बंद सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है. पंजाब पुलिस और बीकानेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इसका पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है. जानें कौन है ड्रोन ड्रॉपिंग का किंगपिन सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू.भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 'ड्रोन ड्रॉपिंग' नेटवर्क का किंगपिन है सुखविंदर सिंहZoomबीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश के मुताबिक जांच में ही इसके पाकिस्तान कनेक्शन सामने आए हैं.

बीकानेर. राजस्थान में भारत पाकिस्तान के बॉर्डर पर सीमा पार पाक से हो रही गलत हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही है. बॉर्डर इलाके में स्थित बीकानेर जिले में बीते दिनों पकड़े गए हथियारों के जखीरे के मामले में फिर से पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है. इस केस की लंबी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पंजाब के फरीदकोट जेल में बंद सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है. आरोपी सोनू उर्फ सुखविंदर वहां वर्ष 2023 के एनडीपीएस एक्ट के मामले में सजा काट रहा था. इसके अलावा वह फिरोजपुर में 37 किलो हेरोइन बरामदगी मामले में भी जेल में बंद था. जांच में उसके खिलाफ चार अन्य मामलों में भी संलिप्तता पाई गई है.

बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि खाजूवाला क्षेत्र में 26 फरवरी 2026 को हिमगिरी बीएसएफ आउट पोस्ट के पास हथियारों की खेप पकड़ी गई थी. एक खेत से ड्रोन, 5 पिस्टल और लगभग 300 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे. इस पूरे मामले की जांच आईपीएस अनुष्ठा कालिया के निर्देशन में की गई. जांच के दौरान सामने आया कि इन हथियारों को सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजा गया था. इसके पीछे एक संगठित नेटवर्क सक्रिय था. इसका संचालन पंजाब से किया जा रहा था.

सीमा पार नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है पुलिस
आईजी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में ही इसके पाकिस्तान कनेक्शन सामने आए थे. उसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने गहन तकनीकी और फिजिकल जांच शुरू की. उन्होंने बताया कि अब तक सामने आए अधिकांश ड्रोन ड्रॉपिंग मामलों के तार पंजाब के सीमावर्ती इलाकों से जुड़े मिले हैं. इनमें तरनतारन, हिंदूमलकोट, अबोहर, फाजिल्का, मुक्तसर और अमृतसर क्षेत्र प्रमुख रूप से सामने आए हैं. इन क्षेत्रों के जरिए पाकिस्तान स्थित नेटवर्क भारतीय सीमा में हथियार और मादक पदार्थ भेजने की कोशिश कर रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियां अब ड्रोन की तकनीकी जांच, मोबाइल डेटा एनालिसिस और सीमा पार नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

सोनू के पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से सीधे संबंध हैं
बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि फरीदकोट जेल में पंजाब पुलिस और बीकानेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपी सोनू उर्फ सुखविंदर के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया. मोबाइल का डेटा खंगालने पर कई अहम खुलासे हुए हैं. जांच में सामने आया है कि सोनू पूर्व में भी कई ड्रोन ड्रॉपिंग घटनाओं में शामिल रहा है तथा उसके सीधे पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से संपर्क थे.

जल्द ही दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती हैएसपी कच्छावा के मुताबिक 26 फरवरी को ड्रोन से गिराए गए हथियारों को रिसीव करने वाले लोगों की पहचान भी कर ली गई है. पुलिस अब उन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है. जल्द ही दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकती है. कच्छावा के अनुसार सोनू उर्फ सुखविंदर पश्चिमी सीमा में सक्रिय ड्रोन ड्रॉपिंग नेटवर्क का बड़ा किंगपिन है. उसकी गिरफ्तारी के बाद ड्रोन के जरिए हथियार और नशे की तस्करी करने वाले सिंडिकेट को तोड़ने में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bikaner,Bikaner,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj