दादा-पोते की जोड़ी, एक अपने जमाने का सुपरहिट विलेन, दूसरा बना डायरेक्टर, करियर में दी है सिर्फ 1 हिट

Last Updated:August 27, 2026, 19:15 IST
प्रेम नाथ और उनके पोते सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की कहानी. प्रेम नाथ ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया, जबकि सिद्धार्थ ने ‘वी आर फैमिली’ और ‘हिचकी’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं. चलिए दोनों दादा पोते के साथ साथ इनके परिवार के बारे में भी बताते हैं.
फिल्म इंडस्ट्री में एक जोड़ी है दादा-पोते की. दादा ने अपने जमाने में खूब राज किया तो अब पोता फिल्म इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर करियर संवारने की कोशिश कर रहा है. दादा ने ढेर सारी फिल्मों में काम किया. विलेन के रूप में भी लोगों को खूब सहमा दिया. तो चलिए ऐसी ही जोड़ी से रूबरू करवाते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
दरअसल हम बात कर रहे हैं प्रेम नाथ और उनके पोते सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की. प्रेम नाथ का कनेक्शन कपूर फैमिली से भी है. वह हिंदी सिनेमा में कई दशक तक राज करने में कामयाब रहे थे. उन्होंने 50 के दशक में करियर शुरू किया और 100 से अधिक फिल्मों में काम किया. (फोटो साभार: IMDb)
पहले बात करते हैं एक्टर प्रेमनाथ मल्होत्रा की. जिन्हें फैंस प्रेम नाथ के रूप में जानते हैं. 21 नवंबर 1926 को पेशावर में जन्मे प्रेम नाथ के पिता करतार नाथ पुलिस ऑफिसर थे. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वह दिग्गज एक्टर पृथ्वीराज कपूर के मामा थे. मतलब कि प्रेम नाथ के परिवार का नाता कपूर फैमिली से काफी पुराना है. (फोटो साभार: IMDb)
Add as Preferred Source on Google
प्रेम नाथ का परिवार पेशावर से जबलपुर शिफ्ट हुआ और फिर मुंबई आ गए. यहीं उन्होंने करियर संवारा और खूब नाम कमाया. करियर के दौरान प्रेम नाथ का नाम फेमस एक्ट्रेस मधुबाला से भी जुड़ा. दोनों ने कुछ समय के लिए एक दूसरे को डेट किया था. (फोटो साभार: IMDb)
कहते हैं कि प्रेम नाथ चाहते थे कि शादी के बाद मधुबाला अपना धर्म बदल लें और हिंदू धर्म के हिसाब से नई जिंदगी शुरू करें. इस बात से मधुबाला के पिता अताउल्लाह खान सख्त खिलाफ थे. बस ये धर्म दोनों के बीच आया और दोनों ने रिलेशनशिप पर फुल स्टॉप लगा दिया. (फोटो साभार: IMDb)
‘औरत’ फिल्म के दौरान एक्ट्रेस बिना राय से प्रेम नाथ को प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली. दोनों के दो बच्चे हुए प्रेम कृष्ण मल्होत्रा और कैलाश नाथ. प्रेम नाथ की पत्नी बीना राय ने भी इंडस्ट्री में काफी काम किया. वह अनारकली, घूंघट से लेकर ताज महल जैसी फिल्मों में नजर आईं. (फोटो साभार: IMDb)
इसी तरह प्रेम नाथ के बेटे प्रेम कृष्ण ने भी पिता की तरह एक्टिंग और प्रोडक्शन के क्षेत्र में नाम कमाया. बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने सलमान खान की गर्व, डिनो मोरियो की श्श्श्श्श और ये है मोहब्बत है को प्रोड्यूस किया तो टीवी पर भी शो बनाए. जिसमें बेपनाह, एक दीवाना था, बेहद, दिल मिल गए और ये तेरी गलियां शामिल है. (फोटो साभार: IMDb)
प्रेम कृष्णन के बेटे और प्रेम नाथ के पोते सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने फिल्म इंडस्ट्री को चुना. उन्होंने बतौर डायरेक्टर वी आर फैमिली, हिचकी, महाराज और इक्का जैसी फिल्में बनाई हैं. इक्का अभी रिलीज नहीं हुई. जबकि हिचकी ही इकलौती हिट फिल्म है. जबकि महाराज सीधे ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. (फोटो साभार: IMDb)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 27, 2026, 19:15 IST



