Entertainment

1982 में ब्लॉकबस्टर गाना, लंहगे और रंग-रूप पर इतराती रहीं रीना रॉय, 3 सुपरस्टार ने फिल्म करवाई थी सुपरहिट

Last Updated:August 27, 2026, 18:13 IST

रीना रॉय की 1982 की फिल्म ‘धर्म कांटा’ सुपरहिट रही थी. इसमें राजेश खन्ना, जितेंद्र जैसे सितारे थे. फिल्म का गाना ‘ये गोटेदार लहंगा’ काफी पॉपुलर हुआ था. इसमें रीना रॉय के साथ राजेश खन्ना भी नजर आते हैं. जहां रीना का चुलबुला अंदाज देखने को मिला था. फैंस को भी ये गाना खूब पसंद आया था और आजतक शादी ब्याह में सुनने को मिलता है.1982 में ब्लॉकबस्टर गाना, लंहगे और रंग-रूप पर इतराती रहीं रीना रॉयZoom

बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय ने अपने करियर में एक से एक हिट गाने और फिल्में दी हैं. जिसमें सबसे यादगार फिल्म है नागिन. इसके अलावा भी उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. ऐसी ही एक फिल्म है जो साल 1982 में रिलीज हुई. फिल्म में रीना रॉय के अलावा 3 सुपरस्टार और दो बड़ी हीरोइनों ने भी काम किया. नतीजा ये था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. जबकि इसके आसपास प्रेम रोग जैसी बड़ी फिल्म भी रिलीज हुई थी.

दरअसल हम बात कर रहे हैं ‘धर्म कांटा’ की. फिल्म एक एक्शन फिल्म थी जिसे सुल्तान अहमद ने बनाया और डायरेक्ट भी की. फिल्म में राज कुमार, वहीदा रहमान, जितेंद्र, राजेश खन्ना, रीना रॉय, सुलक्षणा पंडित और अहमद खान जैसे सितारे भी नजर आए. फिल्म में नौशाद ने म्यूजिक दिया था.

‘धर्म कांटा’ का गाना ‘ये गोटेदार लहंगा’
रीना रॉय पर फिल्माया गया ‘ये गोटेदार लहंगा’ सुपरहिट ट्रैक था. जिसमें वह गुलाबी रंग के लहंगे में डांस करती और इतरातीं नजर आती हैं. गाने में उनके साथ राजेश खन्ना भी नजर आते हैं. ‘ये गोटेदार लहंगा’ मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने गाया था तो मजरूह सुल्तानपुरी ने इसके बोल लिखे थे. वहीं नौशाद म्यूजिक डायरेक्टर रहे.

प्रेम रोग के साथसाल 1982 में राज कपूर की प्रेम रोग और सुल्तान अहमद की धर्म कांटा रिलीज हुई. दोनों ही फिल्मों के रिलीज में कम दिनों का अंतर था. प्रेम रोग 30 जुलाई को तो धर्म कांटा 13 अगस्त को रिलीज हुई थी. इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी.

धर्म कांटा फिल्म के गानेतेरी मेरी है नजर कातिल की –  आशा भोसलेघुंघरू टूट गए – आशा भोसलेये गोटेदार लहंगा, निकलूं जब डालके – मोहम्मद रफी, आशा भोसलेतेरा नाम लिया, दिल थाम लिया – मोहम्मद रफी, आशा भोसलेदुनिया छूटे, यार ना छूटे (डुएट) – मोहम्मद रफी, भूपिंदर सिंहदुनिया छूटे, यार ना छूटे (सोलो) – भूपिंदर सिंह

‘ये गोटेदार लहंगा’ के लिरिक्सयह गोटेदार लहंगानिकलू जब दल केयह गोटेदार लहँगानिकलू जब दल केयह गोटेदार लहँगानिकलू जब दल केछुड़िया चल जायेछुड़िया चल जायेमेरी मतवाली चल पेहछुड़िया चल जायेमेरी मतवाली चल पेह

जलवे फिर देख गोरीमेरी भी चल केजलवे फिर देख गोरीमेरी भी चल केचुनारी बंध जायेचुनारी बंध जायेतेरी मेरे रुमाल सेचुनारी बंध जायेतेरी मेरे रुमाल सेदीर डा र दीर डा रदीर डा र दीर डा र

About the AuthorVarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

August 27, 2026, 16:57 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj