Rajasthan

जयपुर में किताबों के गोदाम से उठीं लपटें, कोटा में एम्बुलेंसों में आग के साथ हुए धमाके; दहल गए राजस्थान के दो बड़े शहर

Last Updated:May 13, 2026, 20:25 IST

Rajasthan Fire Incidents : राजस्थान में मंगलवार शाम आग की दो बड़ी घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया. जयपुर के महेश नगर में एक रिहायशी मकान में बने स्टेशनरी गोदाम में भीषण आग लग गई, जबकि कोटा में सीएमएचओ ऑफिस परिसर में खड़ी एम्बुलेंस आग की चपेट में आ गईं. दोनों जगह दमकल टीमें लगातार आग पर काबू पाने में जुटी रहीं.

ख़बरें फटाफट

जयपुर में किताबों के गोदाम से उठीं लपटें, कोटा में एम्बुलेंसों में भीषण आगZoom

राजस्थान में मंगलवार शाम आग की दो अलग-अलग घटनाओं ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी. जयपुर और कोटा में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किए गए. दोनों घटनाओं में दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों तक आग बुझाने का अभियान चलता रहा.

जयपुर के महेश नगर इलाके की सूर्य नगर कॉलोनी में एक रिहायशी मकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर किताबों और स्टेशनरी का गोदाम बना हुआ था, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर छात्रों को किराए पर कमरे दिए गए थे. बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर बने स्टेशनरी गोदाम में लगी और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फैल गई.

गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं से दहशतगोदाम में बड़ी मात्रा में कागज, किताबें और स्टेशनरी सामग्री रखी होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया. आग की ऊंची लपटें और दूर तक उठता धुआं देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया.

स्टेशनरी गोदाम में आग, मची अफरा-तफरीस्थानीय लोगों ने भी शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए. राहत की बात यह रही कि समय रहते छात्रों और आसपास के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.

कोटा में एम्बुलेंस बनी आग का गोलावहीं दूसरी बड़ी घटना कोटा में सामने आई, जहां सीएमएचओ कार्यालय परिसर के पीछे खड़ी करीब आधा दर्जन एम्बुलेंस अचानक आग की चपेट में आ गईं. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में कई एम्बुलेंस धू-धू कर जलने लगीं. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी. घटना के बाद करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. इसके साथ ही आर्मी की क्यूआरटी टीम को भी मौके पर बुलाया गया. दमकलकर्मी लगातार पानी और फोम की बौछारें कर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे.

एम्बुलेंस में धमाके, इलाके में दहशतआग के दौरान एम्बुलेंस के टायर और शीशों में लगातार धमाके होते रहे, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया. प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से आसपास के लोगों को दूर हटाया और पूरे क्षेत्र को खाली कराया. फिलहाल दोनों घटनाओं में किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है, लेकिन आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. दोनों मामलों में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj