Rajasthan

जालोर-मारवाड़ के यात्रियों की मौज, अब AI बताएगा रेलवे का कन्फर्म टिकट का स्टेटस, 40 साल बाद बदला रेलवे का सिस्टम

Last Updated:May 14, 2026, 11:10 IST

Railway AI Passenger Reservation System: भारतीय रेलवे ने अपने 40 साल पुराने रिजर्वेशन सिस्टम को AI से अपडेट किया है. अब जालोर और मारवाड़ के यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय ही 94% सटीकता के साथ कन्फर्मेशन की संभावना पता चल जाएगी. इससे करीब 4 लाख प्रवासियों को यात्रा की प्लानिंग में आसानी होगी. साथ ही, RailOne ऐप के जरिए डिजिटल टिकट बुकिंग और फूड डिलीवरी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. रेलवे वर्तमान में यात्रियों को यात्रा लागत पर 43% की सब्सिडी भी प्रदान कर रहा है.

ख़बरें फटाफट

रेलवे का AI सिस्टम: 94% सटीक कन्फर्मेशन की जानकारीZoomRailway AI Passenger Reservation System

Railway AI Ticket Confirmation: जालोर जिले सहित पूरे मारवाड़ क्षेत्र के उन लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है, जो अक्सर वेटिंग टिकट की अनिश्चितता से परेशान रहते थे. भारतीय रेलवे ने अपने 40 साल पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस कर दिया है. यह तकनीकी बदलाव जालोर से जोधपुर, अहमदाबाद, मुंबई और दक्षिण भारत के शहरों की यात्रा करने वाले प्रवासी भाई-बहनों के लिए वरदान साबित होने वाला है.

अब तक यात्रियों को टिकट बुक करने के बाद चार्ट बनने तक इस बात का डर सताता था कि सीट कन्फर्म होगी या नहीं. कई बार महीनों पहले बुकिंग के बावजूद सफलता नहीं मिलती थी. लेकिन अब AI तकनीक के जरिए टिकट बुकिंग के समय ही यात्रियों को 94 प्रतिशत सटीकता के साथ यह पता चल जाएगा कि उनकी सीट कन्फर्म होने की कितनी संभावना है. पहले यह अनुमान केवल 53 प्रतिशत तक ही सटीक होता था. इससे यात्रियों को बेहतर प्लानिंग करने में मदद मिलेगी और संभावना कम होने पर वे समय रहते विकल्प तलाश सकेंगे.

प्रवासियों और सीजनल भीड़ को मिलेगा बड़ा लाभमारवाड़ क्षेत्र में शादी के सीजन और गर्मियों की छुट्टियों के दौरान करीब 4 लाख से ज्यादा प्रवासी रेल मार्ग का उपयोग करते हैं. इस भारी भीड़ के कारण ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट लग जाती है. रेलवे का यह नया AI मॉडल पिछले 40 सालों के डेटा का विश्लेषण कर यह बताता है कि किस रूट पर और किस समय टिकट कन्फर्म होने के चांस ज्यादा हैं. इसके साथ ही RailOne ऐप भी यात्रियों की यात्रा को आसान बना रहा है, जहाँ अनारक्षित टिकट से लेकर प्लेटफॉर्म टिकट और कोच पोजीशन तक की जानकारी उपलब्ध है.

किराए में भारी सब्सिडी और आधुनिक सुविधाएंरेलवे ने यात्री सुविधाओं के साथ-साथ आर्थिक राहत का भी ब्यौरा साझा किया है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में यात्रियों को लगभग 60 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है. आंकड़ों के अनुसार, औसतन 100 रुपये के सफर पर यात्री से केवल 57 रुपये ही लिए जा रहे हैं, जबकि 43 प्रतिशत खर्च रेलवे खुद वहन कर रहा है. इसके अलावा, यात्रियों को अब ट्रेन में अपनी सीट पर बैठकर खाना ऑर्डर करने और आसान रिफंड जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं, जो यात्रियों के लिए सफर को आरामदायक बनाएंगी.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jalor,Jalor,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj