वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम में मिली जगह, श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज, तिलक वर्मा बने कप्तान, देखें पूरा स्क्वॉड

होमखेलक्रिकेट
वैभव सूर्यवंशी को पहली बार इंडिया ‘A’ टीम में जगह, श्रीलंका में होगी त्रिकोणीय सीरीज, तिलक वर्मा बने कप्तान, देखें पूरा स्क्वॉड
Last Updated:May 14, 2026, 16:57 IST
नई दिल्ली: आईपीएल के ठीक बाद जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी गई है. मेंस चयन समिति ने तिलक वर्मा को इंडिया ए का कप्तान चुना है. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और अंशुल कंबोज को भी टीम में जगह मिली है.
इस ट्राई सीरीज में मेजबान श्रीलंका ए, इंडिया ए और अफगानिस्तान ए टीमें हिस्सा लेंगी. सीमित ओवरों की ट्राई सीरीज के बाद, इंडिया ए श्रीलंका ए के खिलाफ दो बहुदिवसीय (चार दिवसीय) मैच भी खेलेगी. लाल गेंद के मैचों के लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी.
सफेद गेंद की सीरीज दाम्बुला में खेली जाएगी, जबकि बहुदिवसीय मैच गॉल में होंगे.
त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारत ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi..com पर…

न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें