दौसा में सोती वृद्धा के पैरों से गलेंडर से काटे चांदी के कड़े, बहू के आने पर भागे बाइक सवार बदमाश

Last Updated:May 14, 2026, 17:08 IST
Dausa Silver Anklet Robbery : राजस्थान के दौसा जिले के गुढ़ा कटला कस्बे में दिनदहाड़े दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. घर के बाहर सो रही एक वृद्ध महिला के पैरों से बदमाशों ने गलेंडर मशीन से चांदी के कड़े काट लिए. विरोध करने पर महिला का मुंह दबाकर उसे कमरे में ले जाया गया, जिससे उसके पैरों में गंभीर घाव हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
ख़बरें फटाफट
दौसा में सोती वृद्धा के पैरों से गलेंडर से काटे चांदी के कड़े
दौसा : दौसा जिले के बसवा थाना इलाके के गुढ़ा कटला कस्बे में बुधवार दोपहर एक सनसनीखेज लूट की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी. कस्बे के नारायणी माता सड़क मार्ग पर स्थित एक मकान के बाहर सो रही वृद्ध महिला के पैरों से अज्ञात बदमाश जबरन चांदी के कड़े काटकर फरार हो गए. वारदात को जिस बेरहमी और दुस्साहस के साथ अंजाम दिया गया, उसने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया.
जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला मनभरी देवी योगी पत्नी कल्याण सहाय योगी बुधवार दोपहर अपने घर के बाहर सो रही थीं. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने महिला को अकेला देखकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई. बदमाशों ने पहले महिला को जबरन उठाया और घर के समीप बने एक कमरे में ले गए. वहां महिला का मुंह हाथों से दबाकर उसे दीवार के पास खड़ा कर दिया ताकि वह शोर न मचा सके.
गलेंडर से कड़े काटे, वृद्धा के पैर झुलसेइसके बाद बदमाशों ने महिला के पैरों में पहने चांदी के कड़ों को ग्लैंडर मशीन से काटना शुरू कर दिया. मशीन से निकलने वाली गर्मी के कारण कड़े गर्म होकर महिला के पैरों से चिपक गए, जिससे उनके पैरों में गंभीर घाव हो गए. इतना ही नहीं, कड़े काटने के दौरान कई बार गलेंडर मशीन महिला के पैरों से भी टकराई, जिससे उनके पैरों में कटने के निशान और चोटें आ गईं.
बहू आते ही कड़ा छोड़ बदमाश मौके से भागेबताया जा रहा है कि बदमाश एक पैर का कड़ा काटने में सफल हो गए थे, लेकिन दूसरे पैर का कड़ा काटने के दौरान महिला की बहू अचानक घर में आ गई. बहू को देखकर दोनों बदमाश घबरा गए और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद वृद्ध महिला अचेत हो गई. महिला की बहू ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई.
बाइक सवार लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिससूचना मिलते ही बसवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.
घर में अकेली थी वृद्धा, बदमाशों ने साधा निशानापरिजनों के अनुसार वृद्ध महिला का पुत्र रामलाल योगी घर से कुछ दूरी पर दौसा-बांदीकुई सड़क मार्ग पर स्थित एक रेस्टोरेंट चलाता है. इसी कारण महिला दिन के समय अक्सर घर पर अकेली रहती थी. बदमाशों ने इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद गुढ़ा कटला कस्बे में भय और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Dausa,Dausa,Rajasthan



