Entertainment

न प्रोड्यूसर दादा, न सुपरस्टार पापा, थलापति विजय के बेटे जैसन संजय को किसने दिया डायरेक्टर बनने का मौका?

Last Updated:May 15, 2026, 09:41 IST

Vijay son Jason Sanjay | जैसन संजय सिनेमाई दुनिया में निर्देशक के तौर पर एंट्री कर रहे हैं. दादा और पापा का इंडस्ट्री में काफी नाम है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि उन्हें ये मौका देने वाले ये दोनों नहीं हैं. किसी खास ने उन्हें ये मौका दिया.

नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के सीएम विजय के बेटे जैसन संजय इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म ‘सिग्मा’ को लेकर चर्चा में हैं. जैसन संजय इस फिल्म के जरिए बतौर निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं. फिल्म में संदीप किशन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि लाइका प्रोडक्शंस (Lyca Productions) इसका प्रोडक्शन कर रही हैं.

हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. एक्शन से भरपूर इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा हो रही है. लेकिन अब जेसन संजय को यह मौका कैसे मिला, इसे लेकर बड़ा दावा सामने आया है.

तमिल सिनेमा के पीआरओ वित्तगन शेखर ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि जेसन संजय को निर्देशक के तौर पर लॉन्च कराने में विजय की कोई भूमिका नहीं थी. उनके मुताबिक, जेसन को यह मौका उनकी मां संगीता सोर्नलिंगम के परिवार की वजह से मिला.

Add as Preferred Source on Google

वित्तगन शेखर बताते हैं कि जैसन के नाना सोर्नलिंगम लंदन में रहने वाले बड़े उद्योगपति हैं. सोर्नलिंगम और लाइका प्रोडक्शन के फाउंडर सुबास्करन भी लंदन में ही रहते हैं और दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं.

जैसन की तरफ से उनके नाना ने ही सुबास्करन से बात की और अपने नाती के पहले प्रोजेक्ट के लिए डायरेक्टर के तौर पर साइन करवाया. विजय उस फिल्म की पूजा में भी नहीं आए.

जेसन संजय ने हाल ही में ‘सिग्मा’ का टीजर रिलीज किया है. इसमें उन्होंने पिता ‘विजय’ नाम के किसी इनिशियल का इस्तेमाल नहीं किया है. बताया जा रहा है कि अब वे ‘Jason Sanjay S’ के रूप में खुद का नाम लिखेंगे, जहां ‘S’ उनकी मां संगीता (Sangeetha Sornalingam) के नाम का प्रतीक है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

‘सिग्मा’ में संदीप किशन मुख्य भूमिका में अभिनय कर रहे हैं. यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और जल्द ही यह सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि यह फिल्म जैसन संजय के करियर की सबसे बड़ी शुरुआत मानी जा रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj