Rajasthan

गांव में पानी नहीं आया तो एक साल से नंगे पैर घूम रहा यह शख्स!

Last Updated:May 15, 2026, 16:22 IST

Water Crisis In Rajasthan: राजसमंद के भोपजी के बागल गांव में पानी की गंभीर समस्या के बीच एक ग्रामीण का अनोखा संकल्प चर्चा में है. बक्तावर गुर्जर पिछले एक साल से नंगे पैर रहकर गांव में पेयजल पाइपलाइन की मांग उठा रहे हैं. उनके संघर्ष के बाद अब प्रशासन ने गांव में टैंकरों से पानी पहुंचाना शुरू किया है, जिससे ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है.

उदयपुर. राजसमंद जिले के चारभुजा क्षेत्र के भोपजी के बागल गांव में पानी की गंभीर समस्या को लेकर एक ग्रामीण का अनोखा संकल्प अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. गांव के बाड़पंच बक्तावर गुर्जर पिछले एक साल से पेयजल पाइपलाइन की मांग को लेकर नंगे पैर रहकर संघर्ष कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक गांव में स्थायी रूप से पानी की पाइपलाइन नहीं बिछ जाती, तब तक वह चप्पल नहीं पहनेंगे.

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती पानी की समस्या के बीच बक्तावर गुर्जर ग्रामीणों की आवाज बनकर प्रशासन तक यह मुद्दा पहुंचाने में जुटे हुए हैं. गांव के हालात ऐसे हैं कि लोगों को रोजाना 2 से 3 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता है. खासतौर पर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. पानी की कमी के कारण ग्रामीणों का रोजमर्रा का जीवन भी प्रभावित हो रहा है.

एक साल से नंगे पैर कर रहे संघर्षग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए बक्तावर गुर्जर ने करीब एक साल पहले चप्पल पहनना छोड़ दिया था. तब से वह हर मौसम में नंगे पैर रहकर गांव में पानी की पाइपलाइन लगाने की मांग उठा रहे हैं. उनका यह संघर्ष धीरे-धीरे पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया. कई सामाजिक संगठनों ने भी उनके इस प्रयास की सराहना की है.

हाल ही में बक्तावर गुर्जर ने राजसमंद जिला कलेक्टर से मुलाकात कर गांव की जल समस्या से अवगत कराया. उन्होंने प्रशासन को बताया कि गांव में पानी की स्थिति बेहद खराब है और लोगों को रोजाना दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक गांव में स्थायी पाइपलाइन नहीं बिछती, तब तक टैंकरों के जरिए नियमित पानी की व्यवस्था की जाए.

टैंकर पहुंचने से ग्रामीणों को मिली राहतकलेक्टर के निर्देश के बाद शुक्रवार को गांव में पानी का टैंकर पहुंचा. टैंकर पहुंचते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे. महिलाओं और बच्चों ने खुशी के साथ पानी भरा. लंबे समय बाद गांव में पर्याप्त पानी पहुंचने से लोगों को बड़ी राहत मिली. ग्रामीणों ने बक्तावर गुर्जर के संघर्ष और प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया.

बक्तावर गुर्जर ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है. उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक गांव में स्थायी समाधान के रूप में पानी की पाइपलाइन नहीं बिछ जाती. उन्होंने जिला कलेक्टर का धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाकर गांव की समस्या को गंभीरता से समझा है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Udaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj