Rajasthan

Ajmer News: राजस्व मंडल में हादसा, छज्जा गिरने से कर्मचारी घायल, 150 करोड़ की मंजूरी के बावजूद नया भवन नहीं

Last Updated:August 14, 2026, 15:05 IST

अजमेर राजस्व मंडल के अकाउंट सेक्शन में डिप्टी फाइनेंस ऑफिसर के चेंबर का छज्जा अचानक गिरने से कर्मचारी अरुणा सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के विरोध में कर्मचारियों ने पेन डाउन हड़ताल कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. कर्मचारियों ने जर्जर भवन की तत्काल मरम्मत और 150 करोड़ रुपये की स्वीकृति वाले नए भवन का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की.राजस्व मंडल में जर्जर भवन बना जान का खतरा, छज्जा गिरने से कर्मचारी घायलZoom

अजमेर. राजस्व मंडल के अकाउंट सेक्शन में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब डिप्टी फाइनेंस ऑफिसर के चेंबर की छत का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे में कर्मचारी अरुणा सिन्हा के सिर में गंभीर चोट आई, अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद राजस्व मंडल के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया.

हादसे के विरोध में विभागीय समिति और कर्मचारियों ने शुक्रवार को एक दिन की पेन डाउन हड़ताल की. कर्मचारियों ने कामकाज बंद रखकर जर्जर भवन की स्थिति को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. कर्मचारियों का कहना है कि भवन की हालत लंबे समय से खराब है और कई स्थानों पर छत, दीवारों और अन्य हिस्सों में जर्जरता बनी हुई है, इसके बावजूद समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई.

लंबे समय से की जा रही थी मरम्मत की मांग

राजस्व मंडल अध्यक्ष अजय गुर्जर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराया. अजय गुर्जर ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से पुराने भवन की मरम्मत कराने की मांग करते आ रहे हैं. बार-बार शिकायतें और मांगें रखने के बावजूद भवन की मरम्मत को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, उन्होंने कहा कि आज हुआ हादसा प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है और इससे कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. अजय गुर्जर ने बताया कि सरकार की ओर से राजस्व मंडल के नए भवन के निर्माण के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है. इसके बावजूद अब तक नया भवन तैयार नहीं हो सका है. कर्मचारियों का कहना है कि जब तक नया भवन बनकर तैयार नहीं होता, तब तक मौजूदा भवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की कि जर्जर भवन की तत्काल मरम्मत कराई जाए और नए भवन के निर्माण कार्य को जल्द शुरू किया जाए. कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा. हादसे के बाद कर्मचारियों ने भवन की सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल जांच कराने की भी मांग उठाई है. घटना ने सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की सुरक्षा और पुराने भवनों के रखरखाव को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

August 14, 2026, 15:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj