100 मीटर दूर था अस्पताल, फिर भी 45 मिनट तक देते रहे CPR… जयपुर में छात्र की मौत पर बवाल

Last Updated:August 14, 2026, 15:07 IST
Jaipur Maharana Pratap School News: जयपुर के झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं के छात्र प्रिंस सोनी के गले में पेटीज फंसने से मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि 100 मीटर दूर अस्पताल होने के बावजूद स्कूल प्रशासन 45 मिनट तक खुद ही इलाज व CPR देता रहा और परिजनों का इंतजार करता रहा. घटना के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन जारी है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर FSL जांच शुरू कर दी है.
ख़बरें फटाफट
जयपुर में स्कूल की बड़ी लापरवाही: 45 मिनट तक खुद ही देते रहे CPR, 12वीं के छात्र प्रिंस की गई जान
जयपुर. राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र प्रिंस सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया है. बुधवार दोपहर स्कूल में इंटरवल (मध्यंतर) के दौरान कैंटीन में पेटीज खाते समय अचानक घंटी बजने से पेटीज का टुकड़ा प्रिंस के गले और सांस की नली में फंस गया. इसके बाद स्कूल प्रशासन की संवेदनहीनता और बड़ी लापरवाही के कारण छात्र की जान चली गई.
मामले में स्कूल प्रशासन की गंभीर लापरवाही उजागर करने वाला एक सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) सामने आया है. फुटेज में दिख रहा है कि बालक की तबीयत बिगड़ने पर स्कूल प्रशासन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय खुद ही बेंच पर लिटाकर इलाज करने और CPR देने में लगा रहा. स्कूल से महज 50 से 100 मीटर की दूरी पर निजी अस्पताल मौजूद था, लेकिन छात्र को वहां ले जाने के बजाय प्रबंधन परिजनों के आने का इंतजार करता रहा.
जयपुर के झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं के छात्र प्रिंस सोनी के गले में पेटीज फंसने से मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि 100 मीटर दूर अस्पताल होने के बावजूद स्कूल प्रशासन 45 मिनट तक खुद ही इलाज व CPR देता रहा और परिजनों का इंतजार करता रहा. pic.twitter.com/dGCI3hNzOQ



