Tech

₹20,000 की रेंज में मिलने लगा प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन, पेन वाले मोटोरोला इस फोन की कीमत में कटौती

Powered by :

Last Updated:April 01, 2026, 07:04 IST

Motorola Edge 60 Stylus अब अमेज़न पर डिस्काउंट के साथ ₹20,388 में उपलब्ध है. इस फोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, 120Hz pOLED डिस्प्ले और इनबिल्ट स्टाइलस मिलता है. जानिए ऑफर, फीचर्स और क्या यह डील आपके लिए सही है.

मोटोरोला का मिड-रेंज स्मार्टफोन मोटोरोला एज 60 Stylus अब अमेज़न पर सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है. यह फोन पहले ₹22,999 में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इस पर अच्छी-खासी छूट मिल रही है. आज के समय में यूज़र्स ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में रहते हैं जो परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और यूनिक फीचर्स का अच्छा बैलेंस दे.

मोटोरोला एज 60 Stylus इसी कैटेगरी में आता है, क्योंकि इसमें इनबिल्ट स्टाइलस जैसी खास सुविधा मिलती है, जो इस प्राइस रेंज में बहुत कम देखने को मिलती है.

Amazon पर क्या है ऑफर? यह स्मार्टफोन अब ₹20,388 की कीमत पर लिस्टेड है, यानी ₹2,611 का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा, बैंक क्रेडिट कार्ड ऑफर्स के जरिए ₹1,500 तक की अडिशनल छूट भी मिल सकती है. (Image:AI)

Add as Preferred Source on Google

अगर आप EMI पर खरीदना चाहते हैं, तो ये फोन ₹717 प्रति माह से शुरू होने वाले प्लान पर उपलब्ध है. वहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन के बदले ₹19,350 तक की छूट भी मिल सकती है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस-फोन में 6.7-इंच का pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो फुल HD+ रेजोलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा सेटअप के तौर पर इस तगड़े फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. स्टाइलस और कैमरा-इस फोन की सबसे खास बात इसका इनबिल्ट स्टाइलस है, जो नोट्स लेने और क्रिएटिव काम के लिए सही है.

क्या यह डील सही है? अगर आप ₹20,000 के आसपास एक ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें स्टाइलस, अच्छा डिस्प्ले और मजबूत परफॉर्मेंस मिले, तो मोटोरोला एज 60 Stylus एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 01, 2026, 07:04 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj