ट्रेन में अकेले ही सफर कर रही थी बियर, साथ में कोई नहीं था धणी धोरी, RPF ढूंढ रही दावेदार

Last Updated:May 15, 2026, 21:18 IST
Abu Road Railway Station Liquor Recovered: सिरोही के आबूरोड रेलवे स्टेशन पर RPF और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन से अवैध बीयर की बड़ी खेप बरामद की गई. ट्रेन संख्या-19224 के कोच S-3 में लावारिस कट्टा मिलने पर जांच की गई, जिसमें 52 बीयर कैन पाए गए. कुल मात्रा लगभग 26000 एमएल और कीमत करीब 7240 रुपये बताई गई है. किसी यात्री ने दावा नहीं किया, जिसके बाद अवकारी विभाग ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ख़बरें फटाफट
आबूरोड रेलवे स्टेशन पर RPF और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर ट्रेन से अवैध बीयर की बड़ी खेप बरामद की
प्रतीक कुमार सोलंकी/सिरोही. राजस्थान के आबूरोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन से अवैध शराब बरामद होने का मामला सामने आया है. इस कार्रवाई के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, यह मामला ट्रेन संख्या-19224 से जुड़ा है, जो अपने निर्धारित रूट पर चल रही थी. इसी दौरान आबूरोड रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच और सुरक्षा व्यवस्था के तहत आरपीएफ की टीम ने ट्रेन के कोच एस-3 में तलाशी अभियान चलाया.
जांच के दौरान कोच के अंदर एक लावारिस हालत में पड़ा हुआ कट्टा बरामद हुआ, जिससे संदिग्ध गतिविधि की आशंका जताई गई. जब आरपीएफ कर्मियों ने कट्टे को खोलकर जांच की तो उसके अंदर से बड़ी मात्रा में बीयर की कैन बरामद हुई. कुल 52 बीयर कैन मिले, जिनमें 44 कैन किंगफिशर ब्रांड की और 8 कैन गॉडफादर ब्रांड की बताई जा रही हैं. बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 26000 एमएल आंकी गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 7240 रुपये बताई जा रही है.
ट्रेन के जरिए शराब की खेप पहुंचाने की थी कोशिश
रेलवे स्टेशन पर इस तरह से बड़ी मात्रा में अवैध शराब मिलने से हड़कंप मच गया. आरपीएफ ने तत्काल इस संबंध में आबकारी विभाग को सूचना दी, जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की. हालांकि जांच के दौरान यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह कट्टा किस यात्री का है. किसी भी यात्री ने इस सामान पर अपना दावा नहीं किया, जिसके चलते इसे पूरी तरह से संदिग्ध मानते हुए जब्त कर लिया गया है. प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि शराब को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा रहा था, लेकिन बीच में ही सुरक्षा जांच के कारण यह बरामद हो गई.
अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
आबकारी विभाग ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. विभाग अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. आरपीएफ के अनुसार, रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाया जाता है ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस व आबकारी विभाग संयुक्त रूप से पूरे नेटवर्क की जांच में जुटे हुए हैं.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sirohi,Rajasthan



