KhatuShyam ji: भीषण गर्मी में भी आस्था अडिग, उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, मंदिर कमेटी ने की है खास व्यवस्था

होमताजा खबरधर्म
भीषण गर्मी में भी आस्था अडिग, लगातार उमड़ रहा श्याम भक्तों का सैलाब
Last Updated:May 16, 2026, 22:46 IST
KhatuShyam ji: सीकर में भीषण गर्मी के बावजूद बाबा श्याम के भक्तों की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है. रींगस से खाटू धाम तक 17 किलोमीटर लंबे पदयात्रा मार्ग पर श्रद्धालु नंगे पांव और हाथों में निशान लेकर ‘हारे का सहारा’ के जयकारों के साथ मंदिर पहुंच रहे हैं. तेज गर्मी के बीच भी भक्तों की भीड़ में कोई कमी नहीं है. मंदिर में शनिवार, रविवार, एकादशी और द्वादशी के साथ-साथ सामान्य दिनों में भी भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. मंदिर कमेटी द्वारा कूलर, पंखे, शीतल पेयजल और फॉग सिस्टम जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि भक्तों को राहत मिल सके.
ख़बरें फटाफट
सीकर. भीषण गर्मी में भी बाबा श्याम के भक्तों की आस्था कम होने का नाम नहीं ले रही है. बाबा श्याम के मंदिर में शनिवार, रविवार, एकादशी और द्वादशी के अलावा आम दोनों में भी भक्तों को हुजूम उमड़ रहा है. रींगस से खाटू धाम तक के 17 किलोमीटर के पदयात्रा मार्ग पर ‘हारे का सहारा’ के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है. हाथों में बाबा श्याम का निशान लिए श्रद्धालु नंगे पांव और पदयात्रा करते हुए अपने आराध्य के दरबार में पहुंच रहे हैं. भीषण गर्मी में भी भक्त की आस्था कम नहीं हो रही है. वहीं, गर्मी में श्रद्धालुओं को किसी तरीके की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं.
श्री श्याम मंदिर कमेटी ने दर्शन की कतारों में खड़े भक्तों को राहत देने के लिए जगह-जगह कूलर और पंखे लगाए गए हैं. साथ ही शीतल पेयजल की भी समुचित व्यवस्था की गई है. इसके अलावा सभी 14 लाइनों में जगह-जगह पर वाटर फॉग सिस्टम भी लगाया गया है. जिससे हल्की पानी की बौछार भक्तों पर डाला जा रहा है. इसके अलावा मंदिर मार्ग पर कालीन बिछाए गए हैं. साथ ही दोपहर के समय गर्म सड़क को ठंडा करने के लिए टैंकर के माध्यम से पानी डाला जा रहा है. मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रशासन और कमेटी अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रही है.
दिन में 2 से 4 बजे तक बंद रहता है मंदिर
श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार भक्तों को गर्मी में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आए, इसके लिए सोमवार से शुक्रवार तक दिन के समय 2 से 4 बजे मंदिर बंद रहता है. इसके अलावा शनिवार और रविवार को वीकेंड के कारण भक्तों की भीड़ अधिक होने के कारण इन दो दिन इस समय मंदिर बंद नहीं किया जाता है. इसके अलावा रात को भी आम दोनों में करीब 9.30 से 10.00 बजे तक मंदिर बंद कर दिया जाता है.
जानिए कौन हैं बाबा श्याम
बाबा श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है और उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है. महाभारत युद्ध के दौरान भीम के पौत्र बर्बरीक कौरवों की ओर से युद्ध में उतरने जा रहे थे, तभी भगवान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण वेश में उनसे शीश दान मांगा. बर्बरीक ने बिना झिझक भगवान कृष्ण को अपना शीश दान कर दिया. इससे प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने वरदान दिया कि कलियुग में उन्हें श्याम नाम से पूजा जाएगा और वे हारे हुए लोगों के सहारा बनेंगे. तभी से बाबा श्याम भक्तों के बीच हारे के सहारे के नाम से पूजे जाते हैं.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sikar,Rajasthan



