NEET UG 2026 LIVE: कोचिंग के नाम पर रटवाए जा रहे थे परीक्षा के प्रश्न, कुलकर्णी और मंधारे से पूछताछ जारी

Last Updated:May 17, 2026, 08:53 IST
NEET UG 2026 LIVE: नीट यूजी परीक्षा धांधली और पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस पूरे रैकेट के पीछे काम कर रहे एक बेहद संगठित और शातिर नेटवर्क का पर्दाफाश हो रहा है. …और पढ़ें
NEET UG Scam 2026 LIVE: नीट यूजी स्कैम की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं
नई दिल्ली (NEET UG 2026 LIVE Updates). देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट यूजी में हुए पेपर लीक मामले ने नया और बेहद गंभीर मोड़ ले लिया है. CBI जांच के तहत महाराष्ट्र के पुणे से बॉटनी की टीचर मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया गया है. इस नई गिरफ्तारी के साथ ही इस पूरे घोटाले में अब तक सलाखों के पीछे जा चुके आरोपियों की कुल संख्या 9 हो गई है. सीबीआई की शुरुआती तफ्तीश से साफ हो गया है कि यह पेपर लीक किसी एक केंद्र या शहर तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके पीछे बेहद सुनियोजित और शातिर रैकेट काम कर रहा था.
NEET UG 2026 LIVE: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से कनेक्शन
नीट यूजी 2026 लाइव: सीबीआई की जांच में सामने आया है कि आरोपी शिक्षिका मनीषा मंधारे को खुद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कामों के लिए नियुक्त किया था. मंधारे ने अपनी इस आधिकारिक स्थिति और गोपनीयता का फायदा उठाया और इस भरोसे को तोड़ते हुए पेपर लीक के घिनौने खेल में शामिल हो गईं.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: कुल आरोपियों की संख्या हुई 9
नीट यूजी 2026 लाइव: बॉटनी टीचर मनीषा मंधारे की गिरफ्तारी के बाद नीट यूजी पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा दबोचे गए मुख्य आरोपियों की कुल संख्या अब 9 हो गई है. सीबीआई इन सभी से अलग-अलग और आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर रही है ताकि इस रैकेट के अंतिम छोर तक पहुंचा जा सके.
NEET UG 2026 LIVE: पुणे से हुई सबसे लेटेस्ट गिरफ्तारी
नीट यूजी 2026 लाइव: जांच को आगे बढ़ाते हुए सीबीआई ने कल महाराष्ट्र के पुणे से वनस्पति विज्ञान (Botany) की शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया है. मंधारे की गिरफ्तारी इस पूरे मामले में बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, क्योंकि वह सीधे तौर पर एनटीए की परीक्षा प्रक्रिया और छात्रों के बीच की कड़ी थीं.
NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: सीबीआई को सौंपी गई जांच
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: मामले की गंभीरता और देशव्यापी नेटवर्क को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी. सीबीआई ने केस हाथ में लेते ही तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल फोन चैट और बैंक खातों को खंगालना शुरू किया, जिससे साफ हुआ कि लीक के तार कई राज्यों और बड़े शहरों से जुड़े हुए हैं.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: क्या था पूरा मामला?
नीट यूजी 2026 लाइव: यह मामला देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी (NEET-UG) के प्रश्नपत्र लीक होने से जुड़ा है. परीक्षा से ठीक पहले एक सुनियोजित रैकेट ने मोटी रकम के बदले चुनिंदा छात्रों तक असली प्रश्नपत्र पहुंचा दिया.
NEET UG 2026 LIVE: सीबीआई की बड़ी बैठक
नीट यूजी 2026 लाइव: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई मुख्यालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में अब तक मिले सुरागों और गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने आगे की रणनीति और देशव्यापी छापेमारी का खाका तैयार किया.



