PBKS vs RCB: विराट कोहली या पडिक्कल नहीं! आज ये खिलाड़ी चला तो समझो पंजाब का काम तमाम!

होमखेलक्रिकेट
विराट या पडिक्कल नहीं! आज ये खिलाड़ी चला तो समझो पंजाब का काम तमाम!
Last Updated:May 17, 2026, 09:45 IST
PBKS vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी के खिलाफ पंजाब की टीम कैसा खेल दिखाती है. क्योंकि इसी मैदान पर टीम को पिछले मैच में दिल्ली से हार मिली थी. इसके अलावा आरसीबी कईं खिलाड़ियों पर आज के मैच में नजर रहेगी.आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स मैच
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में लीग चरण के मैच अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुके हैं. आज डबल हेडर में जो मैच खेले जाएंगे. दिन का पहला मैच अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. खास बात यह है कि ये दोनों वही टीमें हैं जो पिछली बार खिताबी मुकाबले यानी फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ी थीं.
पहले ही 16 अंक हासिल कर अंक तालिका में टॉप पर मौजूद आरसीबी आज का मैच जीतकर आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ में प्रवेश करने पर नजरें गड़ाए हुए है. वहीं पंजाब के लिए ये मैच करो या मरो का है. ऐसे में पंजाब के खिलाफ अगर आरसीबी की बॉलिंग यूनिट अपने लय में रहती है तो फिर उसका जीतना तय है. खास तौर पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पर सबकी नजर रहेगी.
धर्मशाला में कहर बरपा सकते हैं हेजलवुड
बता दें कि धर्मशाला की तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिच पर अगर जोश हेजलवुड पूरे शबाब पर रहे तो पंजाब के बल्लेबाजों पर वह कहर बनकर टूटेंगे. हेजलवुड की खास नजर पंजाब के टॉप ऑर्डर पर रहेगी. उनकी कोशिश होगी कि शुरुआत में ही चार मुख्य विकेट चटका दें तो पंजाब किंग्स की हार सौ फीसदी तय हो जाएगी. क्योंकि नई गेंद से हेजलवुड ने कई बार आरसीबी के लिए कमाल किया है. ऐसे में आरसीबी की उम्मीद करेगी कि हेजलवुड अपने लय में रहें. इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार पहले से ही घातक गेंदबाजी करते आ रहे हैं.
विराट कोहली बिगाड़ सकते हैं पंजाब का खेल
केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने वाले रन मशीन विराट कोहली आज भी रनों की बारिश करने के लिए तैयार हैं. युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल को उनका अच्छा साथ निभाना होगा. वहीं, स्टार ओपनर फिल साल्ट के आज के मैच में खेलने को लेकर टीम की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है.
इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर भरोसा जगा रहे हैं. इसके साथ ही रजत पाटीदार ने भी रनों की रफ्तार बढ़ाने की अपनी बेहतरीन क्षमता को साबित किया है. अगर ये दोनों खिलाड़ी क्रीज पर चमकते हैं तो आरसीबी का बड़ा स्कोर बनाना तय है.
लगातार पांच मैच हार चुकी है पंजाब
लीग की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन कर लगातार जीत के रथ पर सवार पंजाब किंग्स अहम मोड़ पर लगातार पांच मैच हारकर बेहद मुश्किल स्थिति में है. फिलहाल 12 मैचों में 13 अंक लेकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद पंजाब के लिए आज का मैच करो या मरो जैसा है. यहां जीतने पर ही उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रहेंगी, हारने पर उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा.
कैसा रहा है पंजाब और आरसीबी का रिकॉर्ड
पंजाब और आरसीबी की टीमें अब तक 37 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इस कांटे की टक्कर में आरसीबी ने 19 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पंजाब किंग्स ने 18 मैचों में बाजी मारी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आज आरसीबी अपनी 20वीं जीत के साथ प्लेऑफ में कदम रखेगी या पंजाब किंग्स शानदार वापसी करेगी.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



