Entertainment

Arbaaz khan Video: अरबाज खान की सिक्योरिटी में लगाई सेंध, कार में घुसकर बैठा एक लड़का, गार्ड्स निकालकर की पिटाई, वीडियो वायरल

Last Updated:June 16, 2026, 15:00 IST

अरबाज खान का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में वह काफी असहज और सहमे हुए नजर आ रहे हैं. एक लड़का उनकी कार में सिक्योरिटी को तोड़ते हुए घुस गया. सिक्योरिटी गार्ड्स ने कड़ी मशक्कत कर उस लड़के को निकाला और 2-3 थप्पड़ भी मारे. इस दौरान वहां खड़ी भीड़ ने भी लड़के को मारने के लिए हूटिंग की.

ख़बरें फटाफट

VIDEO: अरबाज की सिक्योरिटी में सेंध, कार में घुसा लड़का, निकालकर पीटा Zoomअरबाज खान का वीडियो वायरल हो रहा है. (फोटो साभारः एक्स @CinephileKS)

मुंबई. अरबाज खान की सिक्योरिटी में भारी चूक हो गई. वह कोलकाता में एक इवेंट में शामिल होने गए थे. अरबाज जब इवेंट खत्म होने के बाद अपनी कार की तरफ बढ़े, तो हैरान हो गए. अरबाज की सिक्योरिटी को चकमा देते हुए एक शख्स उनकी कार में घुस गया. फिर अचानक से हंगामा होने लगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अरबाज की लग्जरी कार वेन्यू के बाहर खड़ी थी. तभी भीड़ में से एक व्यक्ति अचानक सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर कार तक पहुंच गया.

उस शख्स ने कार का दरवाजा खोला और बिना परमिशन के अंदर बैठ गया. इस अप्रत्याशित घटना से सुरक्षा स्टाफ और वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. इससे मौके पर अफरा-तफरी और घबराहट फैल गई. इतनी भीड़ और अरबाज की कई लेयर की सिक्योरिटी को पार कर लिया. इस घटना ने इवेंट में भीड़ कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Some unknown man forcefully sat inside Arbaaz Khan’s car in Kolkata

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj