Rajasthan

राजस्थान की सियासत का नया अखाड़ा बना कोचिंग सिटी कोटा, राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से गरमा रही राजनीति

Last Updated:June 16, 2026, 15:37 IST

Rahul Gandhi Kota Visit News: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल कोचिंग सिटी कोटा आएंगे. वे यहां नीट पेपर लीक केस पर कोचिंग स्टूडेंट्स समेत अन्य युवाओं से संवाद करेंगे. राहुल के कोटा दौरे को लेकर बीजेपी ने कई तरह के सवाल उठाए हैं. कोटा मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए देश की सबसे बड़ी कोचिंग सिटी है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का निर्वाचन क्षेत्र है. वहीं कोटा को बीजेपी का बड़ा गढ़ माना जाता है. ऐसे में राहुल का कोटा दौरा बेहद चर्चा में बना हुआ है. राजस्थान की सियासत का नया अखाड़ा बना कोचिंग सिटी कोटा, जानें वजहZoomराहुल गांधी कोटा में कोचिंग स्टूडेट्स समेत अन्य युवाओं से पेपर लीक पर संवाद करेंगे.

कोटा. कोचिंग सिटी कोटा इन दिनों राजस्थान की सियासत का नया अखाड़ा बनी हुई है. इसके केन्द्र बिन्दु में है नीट पेपर लीक (‘NEET paper leak) केस. यहां कल यानी 17 जून को कांग्रेस लीडर एवं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आएंगे. वे दशहरा मैदान में शाम को नीट पेपर लीक केस पर कोचिंग स्टूडेंट्स से बातचीत करेंगे. राहुल गांधी ट्रेन से कोटा आएंगे. इस दौरान वे रास्ते में कई स्टेशनों पर युवाओं से संवाद करते हुए कोटा पहुंचेंगे. यानी राहुल गांधी का यह दौर पूरी तरह से युवाओं और उनके करियर पर केन्द्रीत है. इस मौके पर राजस्थान कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे. राहुल के दौरे को लेकर सूबे में राजनीति गरमाई हुई है. बीजेपी ने राहुल के इस दौरे की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाएं हैं. वहीं शहर में पोस्टर वॉर भी छिड़ गया है.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और बीजेपी के गढ़ कोचिंग सिटी कोटा में राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गई हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की. इसमें पूर्व मंत्री शांति धारीवाल सहित प्रदेश कांग्रेस के कई नेता इस दौरान मौजूद रहे. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा जाएगा. उन्होंने कहा कि कोटा से शुरू होने वाला यह अभियान देश के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा. डोटासरा ने दावा किया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और युवाओं के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा.

बीजेपी ने दिखाया कांग्रेस को आइनाइस बीच राहुल गांधी के कोटा दौरे को लेकर बीजेपी की ओर से लगातार विरोध जताया जा रहा है. बीजेपी की तरफ से आज हाथों में आईना लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है. कांग्रेस की सरकार में हुए 19 पेपर लीक को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को आइना दिखाया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी पहले खुद देखें कि उनकी पार्टी की सरकार में क्या हालात थे? उसके बाद कोई विरोध जाहिर करें. क्योंकि केंद्र सरकार पहले ही नीट परीक्षा में गड़बड़ी के बाद परीक्षा को दोबारा करवाने का फैसला ले चुकी है. आज बीजेपी की तरफ से राजीव गांधी की प्रतिमा के नीचे यह विरोध प्रदर्शन किया गया. इसके तहत बाकायदा राहुल गांधी को लेकर एक शिकायत भी राजीव गांधी की प्रतिमा पर चस्पा की गई. बीजेपी की तरफ से कहा गया कि राहुल गांधी कोटा में कोचिंग छात्रों के परिणाम को प्रभावित करने के सिवाय कुछ नहीं करने वाले.

टाइमिंग को लेकर उठ रहे विरोध स्वरवहीं राहुल गांधी के इस दौरे के टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि 21 जून का नीट परीक्षा फिर से होनी है. परीक्षा से महज चार दिन पहले राहुल गांधी स्टूडेंट्स से बात करने के लिए आ रहे हैं. समय के चयन को लेकर इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं. भजनलाल सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं कोटा की सांगोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक हीरालाल नागर ने कहा कि कोटा बेहतरीन परिणाम देने वाला शहर है. राहुल गलत समय पर छात्रों से संवाद कर उनके टाइम को खराब कर उनका नुकसान करेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बच्चों का रिजल्ट खराब करेंगे. नागर ने कहा कि केंद्र सरकार ने नीट परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया और अब नीट दोबारा करवाई जा रही है. उन लोगों को विरोध करने का कोई हक नहीं है जिनके खुद के राज में 19 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Kota,Kota,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj