Tech

भारत में 22 जून तक Telegram ब्लॉक, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले परीक्षा की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को 22 जून तक भारत में अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया है. यह फैसला राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर लिया गया है, ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की गलत जानकारी, पेपर लीक की अफवाह या धोखाधड़ी को रोका जा सके.

जानकारी के मुताबिक, यह रोक सिर्फ परीक्षा अवधि और उसके तुरंत बाद तक लागू रहेगा. NTA का कहना है कि पिछले कुछ समय में Telegram का इस्तेमाल कुछ ऐसे ग्रुप्स ने किया, जो छात्रों को फर्जी प्रश्नपत्र और पेपर लीक से जुड़ी भ्रामक जानकारी उपलब्ध कराने का दावा कर रहे थे.

एडिट फीचर 30 जून तक बंदरिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि सरकार ने टेलीग्राम के मैसेज एडिट फीचर को भी 30 जून तक बंद करने के निर्देश दिए हैं. NTA के मुताबिक, कुछ मामलों में इस फीचर का गलत इस्तेमाल किया गया, जहां पुराने मैसेज को बाद में एडिट कर फर्जी दस्तावेज या प्रश्नपत्र जोड़ दिए जाते थे. इससे ऐसा दिखाया जाता था कि जानकारी पहले से उपलब्ध थी, जबकि असल में ऐसा नहीं होता था.

NEET UG देश की सबसे जरूरी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है. हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं. ऐसे में परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखना बेहद जरूरी माना जाता है. NTA का कहना है कि उसने पहले कई टेलीग्राम चैनल, ग्रुप और बॉट्स को हटाने की कार्रवाई की थी, लेकिन स्थिति को देखते हुए प्लेटफॉर्म स्तर पर हस्तक्षेप जरूरी हो गया.

हालांकि इस फैसले से टेलीग्राम का इस्तेमाल करने वाले सामान्य यूजर्स को अस्थायी असुविधा हो सकती है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी है.

NTA ने बताया कि गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), सीबीआई और बिहार, गुजरात और राजस्थान पुलिस लगातार इस मामले में कार्रवाई कर रही हैं. बिहार पुलिस पहले ही छात्रों को ऐसे फर्जी दावों से सावधान रहने की सलाह दे चुकी है.

सिर्फ ऑफिशियल सोर्स पर करें यकीनफिलहाल, टेलीग्राम सर्विस और उसके फीचर्स की बहाली को लेकर आगे की जानकारी संबंधित अधिकारी जारी करेंगे जाएगी. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और सिर्फ ऑफिशियल सोर्स (वेबसाइट) neet.nta.nic.in और NTA के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से ही प्राप्त करें.

अगर किसी छात्र या अभिभावक को पेपर लीक के नाम पर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो इसकी शिकायत तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर करें.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj