solar energy series 10th story: सौर ऊर्जा-10: 3 KW का सोलर सिस्टम कितनी बिजली देगा, कौन-कौन से उपकरण चलेंगे, कैसे लगवाऊं? पूरी जानकारी दें

Last Updated:June 12, 2026, 15:42 IST
Solar Energy Series 10th Story: न्यूज18हिंदी की सौर ऊर्जा-सोलर पैनल्स सीरीज की आखिरी 10वीं स्टोरी में पढ़िए पाठक पी सिंह नेगी के पूछे गए सवाल का जवाब. सीईईडब्ल्यू की प्रोग्राम लीड भावना त्यागी से जानते हैं कि 3 KW का सोलर सिस्टम कितनी बिजली देगा, कौन-कौन से उपकरण चलेंगे, कैसे लगवाएं? पूरी जानकारी… . सौर ऊर्जा-10: 3 KW का सोलर सिस्टम कितनी बिजली देगा, कौन-कौन से उपकरण चलेंगे, कैसे लगवाऊं? पूरी जानकारी दें
Solar Energy Series 10th Story: सौर ऊर्जा, सोलर पैनल और सौर बिजली को लेकर पिछले 10 दिनों से चल रही महासीरीज में आपने बहुत सारी जानकारियां हासिल कर ली होंगी. आपको 9वीं कहानी में बताया था कि केंद्र सरकार पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवॉट के सोलर पैनल सिस्टम पर सबसे ज्यादा सोलर सब्सिडी दे रही है. इतना बड़ा सिस्टम एक मध्यमवर्गीय परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है. इसी क्रम में न्यूज18 हिंदी की इस सीरीज को शुरू से पढ़ रहे पी सिंह नेगी ने अपना सवाल भेजा है, जिस पर इस महासीरीज की आखिरी स्टोरी की जा रही है.
आज सौर ऊर्जा-सोलर पैनल सीरीज की आखिरी और 10वीं स्टोरी में आइए जानते हैं नेगी जी के सवाल ‘मैं अपने घर में 3 किलोवॉट का सिस्टम कैसे लगवा सकता हूं? इसके बारे में पूरी जानकारी दीजिए.. का जवाब सीईईडब्ल्यू की एक्सपर्ट भावना त्यागी के माध्यम से…
भावना त्यागी कहती हैं कि सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और साफ बिजली का स्त्रोत है. केंद्र और राज्य सरकारें भी इस ऊर्जा को बढ़ावा दे रही हैं और लोगों को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बना रही हैं. सोलर पैनल सिस्टम को छत पर लगा सकते हैं जो धूप से बिजली बनाकर आपके घर की जरूरतों को पूरा कर सकता है. एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए 3 किलोवॉट का सोलर पैनल सिस्टम पर्याप्त होता है.
3 किलोवॉट के सिस्टम के लिए कितनी बड़ी छत चाहिए?
भावना त्यागी बताती हैं कि घर में 1 किलोवाट का सोलर पैनल सिस्टम लगवाने के लिए कम से कम 10 वर्ग मीटर जगह की जरूरत होती है. ऐसे में 3 किलोवॉट के सोलर सिस्टम के लिए करीब 30 वर्ग मीटर जगह की जरूरत पड़ेगी.इस तरह देखें तो एक 100 वर्ग गज के घर की कुल जगह मीटर में 83 वर्ग मीटर होती है लेकिन उसमें सोलर पैनल लगाने के लिए जगह कम बचती है. क्योंकि छत का एक बड़ा हिस्सा पानी की टंकी, सीढ़ी और छाया में चला जाता है.
ऐसे में 83 वर्ग मीटर में से आमतौर पर उपयोग करने लायक छत का क्षेत्रफल सिर्फ 55-58 वर्ग मीटर ही बचता है. हालांकि अगर किसी की छत पर कमरे या अन्य चीजें भी बनी हैं तो यह क्षेत्रफल घट जाता है. ऐसे में बची हुई जगह के हिसाब से ही उतने किलोवॉट का सोलर पैनल सिस्टम लगवाया जा सकता है.
3 किलोवॉट का सिस्टम कितनी बिजली पैदा करता है .
About the Authorप्रिया गौतमSenior Correspondent
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi..com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
3 किलोवॉट के सिस्टम के लिए कितनी बड़ी छत चाहिए?
भावना त्यागी बताती हैं कि घर में 1 किलोवाट का सोलर पैनल सिस्टम लगवाने के लिए कम से कम 10 वर्ग मीटर जगह की जरूरत होती है. ऐसे में 3 किलोवॉट के सोलर सिस्टम के लिए करीब 30 वर्ग मीटर जगह की जरूरत पड़ेगी.इस तरह देखें तो एक 100 वर्ग गज के घर की कुल जगह मीटर में 83 वर्ग मीटर होती है लेकिन उसमें सोलर पैनल लगाने के लिए जगह कम बचती है. क्योंकि छत का एक बड़ा हिस्सा पानी की टंकी, सीढ़ी और छाया में चला जाता है.
ऐसे में 83 वर्ग मीटर में से आमतौर पर उपयोग करने लायक छत का क्षेत्रफल सिर्फ 55-58 वर्ग मीटर ही बचता है. हालांकि अगर किसी की छत पर कमरे या अन्य चीजें भी बनी हैं तो यह क्षेत्रफल घट जाता है. ऐसे में बची हुई जगह के हिसाब से ही उतने किलोवॉट का सोलर पैनल सिस्टम लगवाया जा सकता है.
3 किलोवॉट का सिस्टम कितनी बिजली पैदा करता है .
भावना बताती हैं कि जब गर्मियों की तेज धूप पड़ रही होती है तो सोलर पैनल सिस्टम अपनी पूरी क्षमता से बिजली पैदा करता है. इस दौरान 3 किलोवॉट का सोलर सिस्टम करीब 12 यूनिट बिजली रोजाना पैदा कर सकता है. देखा जाए तो इतने यूनिट से एक घर का खर्च पूरी तरह चल सकता है.
इस सिस्टम से घर के कितने बिजली उपकरण चल सकते हैं?
3 किलोवॉट का सोलर पैनल सिस्टम एक सामान्य घर और 6 लोगों के परिवार के लिए पर्याप्त है. इससे बेहद जरूरी घरेलू बिजली की जरूरतें पूरी की जा सकती हैं. इनमें ये शामिल हैं.
3 किलोवॉट का सोलर सिस्टम कितना खर्च आता है?भारत में 3 किलोवॉट (3 kW) का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने का खर्च वैसे तो अलग-अलग राज्य में थोड़ा अलग है. यह कंपनी, पैनल की गुणवत्ता, इन्वर्टर और शहर के अनुसार बदल सकता है लेकिन आमतौर पर सब्सिडी के बिना यह खर्च करीब 1.5 लाख से 2 लाख रुपये के बीच आता है. वहीं अगर आप सब्सिडी लेते हैं तो आपको 50 से 60 फीसदी खर्च की बचत हो जाती है.
यह खर्च 3 अलग-अलग मदों में भी होता है, जो सुविधा के साथ है. जैसे
3 किलोवॉट के सोलर सिस्टम पर कितनी सब्सिडी मिलती है?केंद्र सरकार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 kW या उससे ज्यादा का पैनल लगवाने पर अधिकतम 78,000 रुपये सब्सिडी देती है. 3 किलोवाट से आगे कितना भी ज्यादा वॉट का पैनल सिस्टम लगवा लें लेकिन इसके बाद अतिरिक्त सब्सिडी नहीं बढ़ती. ऐसे में अधिकतम सब्सिडी का लाभ आप 3 किलोवॉट पर उठा सकते हैं.
ऐसे में आप अपने घर की जरूरतों के हिसाब से सोलर पैनल सिस्टम लगवा सकते हैं लेकिन आपके परिवार में 6 लोग हैं और 3 बीएचके घर है तो आप 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाकर अपनी बिजली की जरूरतें आराम से पूरा कर सकते हैं.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login



