Ganesh Idol Made of Sand: गणेश उत्सव पर अजय रावत का अनोखा हुनर, रेत से बना दी गणपति की खूबसूरत प्रतिमा

Last Updated:September 19, 2026, 12:29 IST
देशभर में गणेश उत्सव का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।इसी बीच धार्मिक नगरी पुष्कर में प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने अपनी कला का हुनर दिखाते हुए रेत से भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमा तैयार की है।भगवान गणेश की यह प्रतिमा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
अजमेर. देशभर में गणेश उत्सव का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, गणेश चतुर्थी के साथ ही शहरों और गांवों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं. अलग-अलग थीम पर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं. अजमेर शहर में भी गणेश उत्सव की शुरुआत होते ही माहौल भक्तिमय हो गया है. शहर के कई इलाकों में भगवान गणेश के पंडाल सजाए गए हैं जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं.
इसी बीच धार्मिक नगरी पुष्कर में प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने अपनी कला का हुनर दिखाते हुए रेत से भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमा तैयार की है. भगवान गणेश की यह प्रतिमा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. रावत द्वारा बनाई गई यह प्रतिमा लोगों को काफी पसंद आ रही है. पुष्कर घूमने आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक इस प्रतिमा को देखने के लिए रुक रहे हैं और भगवान गणेश के दर्शन करने के साथ ही प्रतिमा की तस्वीरें अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर रहे हैं. कई श्रद्धालु प्रतिमा के साथ फोटो और वीडियो भी बना रहे हैं.
कई आकर्षक कलाकृतियां तैयार चुके हैंबता दे की अजय रावत इससे पहले भी रेत के माध्यम से कई आकर्षक कलाकृतियां और धार्मिक प्रतिमाएं तैयार कर चुके हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने बाबा रामदेव की प्रतिमा भी रेत से बनाई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर भी रावत ने रेत से उनकी प्रतिमा तैयार कर अपनी कला का प्रदर्शन किया था. अजय रावत को उनकी कला के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा भी सम्मानित किया गया है. उन्हें अजमेर जिले का यूथ आइकन अवॉर्ड भी मिल चुका है. इसके अलावा वर्ष 2026 में ललित कला के क्षेत्र में उन्हें महाराणा सज्जन सिंह सम्मान प्रदान किया गया है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
September 19, 2026, 12:29 IST



