Rajasthan

बाबा श्याम के भक्त ध्यान दें! 19 घंटे बंद रहेंगे खाटूश्याम जी मंदिर के पट, जानिए दर्शन का नया समय

होमताजा खबरधर्म

बाबा श्याम भक्त ध्यान दें! 19 घंटे बंद रहेंगे मंदिर के पट, जानिए दर्शन का समय

Last Updated:June 17, 2026, 10:51 IST

Khatu Shayam ji: खाटूश्याम जी के दर्शन करने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है. श्री श्याम मंदिर कमेटी ने विशेष तिलक श्रृंगार और पूजा-अर्चना के चलते मंदिर को करीब 19 घंटे तक बंद रखने का निर्णय लिया है. 18 जून रात 10 बजे मंदिर के पट बंद होंगे और 19 जून को शाम 5 बजे दोबारा खोले जाएंगे. इस दौरान मुख्य पुजारियों द्वारा बाबा श्याम का विशेष चंदन तिलक श्रृंगार और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे. मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय का ध्यान रखें और बंद अवधि में दर्शन के लिए न पहुंचें

ख़बरें फटाफट

सीकर: विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के भक्तों के लिए बड़ी अपडेट है. यदि आप इन दिनों बाबा श्याम के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर जान लें. क्योंकि, भक्तों के लिए खाटूश्याम जी मंदिर बंद रहने वाला है. इसको लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी ने सूचना जारी कर दी है. मंदिर कमेटी के अनुसार, विशेष पूजा और तिलक श्रृंगार के चलते मंदिर को करीब 19 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को अस्थायी रूप से दर्शन नहीं मिल सकेंगे.

श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर परंपरा के अनुसार, अमावस्या के बाद बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार किया जाता है. इस धार्मिक प्रक्रिया में लंबा समय लगता है और इसे विधि-विधान के साथ संपन्न किया जाता है. उन्होंने बताया कि इस श्रृंगार में 8 से 10 घंटे या उससे अधिक का समय लग सकता है. इस दौरान बाबा श्याम के मस्तक पर चंदन का लेप किया जाता है और मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना की जाती है.

ये हैं मंदिर बंद होने और खुलने का टाइम

मंदिर बंद रहने के समय की जानकारी देते हुए कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने बताया कि 18 जून रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद 19 जून को पूरे दिन मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा. इस अवधि में मंदिर के मुख्य पुजारियों द्वारा तिलक श्रृंगार और विशेष पूजा संपन्न की जाएगी. इसके बाद 19 जून को शाम 5 बजे मंदिर के पट पुनः खोल दिए जाएंगे और श्रद्धालु फिर से बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे. मंदिर प्रशासन ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित समय का ध्यान रखें और मंदिर बंद रहने के दौरान दर्शन के लिए न पहुंचें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

जानिए कौन हैं बाबा श्याम

बाबा श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है और उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है. महाभारत युद्ध के दौरान भीम के पौत्र बर्बरीक कौरवों की ओर से युद्ध में उतरने जा रहे थे, तभी भगवान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण वेश में उनसे शीश दान मांगा. बर्बरीक ने बिना झिझक भगवान कृष्ण को अपना शीश दान कर दिया. इससे प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने वरदान दिया कि कलियुग में उन्हें श्याम नाम से पूजा जाएगा और वे हारे हुए लोगों के सहारा बनेंगे. तभीसे बाबा श्याम भक्तों के बीच हारे के सहारे के नाम से पूजे जाते हैं.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj