Jaipur news I rajasthan news I कांग्रेस की फोटो पॉलिटिक्स

Last Updated:June 17, 2026, 18:23 IST
कोटा एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के स्वागत के दौरान कांग्रेस एकजुट नजर आई, लेकिन सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों ने अलग कहानी बयां कर दी. अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली ने अपने-अपने पोस्ट में चुनिंदा नेताओं को ही जगह दी, जबकि सचिन पायलट ने सभी प्रमुख नेताओं के साथ तस्वीरें साझा की. स्वागत की तस्वीरों को लेकर शुरू हुई यह ‘फोटो पॉलिटिक्स’ अब कांग्रेस के भीतर रिश्तों और सियासी समीकरणों पर चर्चा का विषय बन गई है.कोटा एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का स्वागत करते अशोक गहलोत
जयपुर. कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान भी गजब की. इसकी एक बानगी आज उस वक्त सामने आई जब कोटा एयरपोर्ट पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी का स्वागत करने राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे. राहुल गांधी का पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने स्वागत किया. स्वागत की तस्वीरों में तो सभी नेता एक साथ दिखे. लेकिन मोहब्बत का खेल दिखा सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में. दरअसल, स्वागत की तस्वीरें नेताओं ने अपने अपने सोशल मिडिया हैंडल पर साझा की और कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक हैंडल पर. कांग्रेस पार्टी के अधिकारिक हैंडल पर तो गहलोत, पायलट, डोटासरा और जूली की राहुल गांधी का स्वागत करते हुए साझा की गई. लेकिन अशोक गहलोत ने अपने एक्स हैंडल पर अकेले खुद के ही राहुल गांधी के स्वागत करते हुए दो फोटो साझा की. प्रदेश के बाकी नेता सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा और जूली की तस्वीरें गहलोत ने साथ में साझा नहीं की, जबकि सभी एक ही कतार में खड़े थे. इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने खुद की और टीकाराम जूली की राहुल गांधी के स्वागत की तस्वीरें साझा की. लेकिन बगल में खड़े सचिन पायलट और अशोक गहलोत उनकी तस्वीर से गायब.
ठीक ऐसी ही टीकाराम जूली ने किया
विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने भी अपने एक्स हैंडल पर खुद की और डोटासरा की फोटो साझा की, लेकिन बगल में खड़े पायलट और गहलोत फोटो से बाहर थे. हालांकि सचिन पायलट की ओर से सोशल मिडिया पर साझा की गई तस्वीरों में न सिर्फ खुद के साथ डोटासरा और जूली राहुल गांधी का स्वागत करते नजर आए. एक तस्वीर साझा की जिसमें गहलोत के साथ वो मुस्कराते नजर आ रहे हैं. पायलट ने पार्टी के दूसरे नेताओ की तस्वीरें भी साझा की है.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



