बेटी के बर्थडे पर इमोशनल हुए प्रिंस नरूला, लाडली संग कीमती पलों की दिखाई झलक, लिखा दिल छूने वाला पोस्ट

Last Updated:October 19, 2026, 11:54 IST
रोडीज और बिग बॉस से पहचान बनाने वाले प्रिंस नरूला की बेटी का आज जन्मदिन है. बेटी के दूसरे बर्थडे पर एक्टर ने खास फोटो शेयर की. उन्होंने अपनी लाडली के नाम दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा. प्रिंस नरूला कहते हैं कि बेटी के आने के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. अब उनकी सारी खुशियां, सारे फैसले बस अपनी लाडली के इर्द-गिर्द घूमते हैं.
प्रिंस नरूला ने बेटी के बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट. (फोटो साभार इंस्टाग्रामprincenarula)
नई दिल्ली. टीवी के पॉपुलर एक्टर प्रिंस नरूला इन दिनों अपनी बेटी एक्लीन के साथ खूबसूरत पल बिता रहे हैं. सोमवार, 19 अक्टूबर को उनकी लाडली का जन्मदिन है. इस खास मौके पर प्रिंस ने सोशल मीडिया पर बेटी के लिए एक प्यारा-सा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनके दिल की भावनाएं साफ झलक रही हैं. उन्होंने बताया कि एक्लीन के उनकी जिंदगी में आने के बाद उनकी प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल गई हैं. अब उनकी खुशियों से लेकर जिंदगी के हर फैसले तक में बेटी सबसे पहले आती है. प्रिंस ने यह भी बताया कि जब उनकी बेटी उन्हें ‘पापा’ कहकर बुलाती है, तो दिनभर की सारी थकान दूर हो जाती है.
प्रिंस नरूला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्लीन के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. इन क्लिप्स में वह अपनी बेटी की बातें सुनते और उसके साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. कहीं एक्लीन अपने पापा को कविताएं सुनाती दिखती है, तो कहीं दोनों साथ खेलते और बातचीत करते दिखाई देते हैं. इन प्यारे पलों के जरिए अभिनेता ने दिखाया कि बेटी के साथ उनका रिश्ता कितना खास है.
प्रिंस ने बेटी के लिए शेयर किया भावुक पोस्ट
अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रिंस ने लिखा कि मम्मी-पापा उससे बहुत प्यार करते हैं और हमेशा उसके साथ रहेंगे. उन्होंने लाडली को भरोसा दिलाया कि वह उसकी जिंदगी को खुशियों से भरने की पूरी कोशिश करेंगे, क्योंकि अब उनकी दुनिया उसी के इर्द-गिर्द घूमती है. अभिनेता ने बेटी के अच्छे स्वास्थ्य और उसके सभी लोगों का सम्मान करने की भी दुआ मांगी.
प्रिंस ने आगे बताया कि एक्लीन सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए बेहद खास है. दादी-दादू से लेकर नानी-नानू और बाकी रिश्तेदारों तक, हर कोई उसे बेहद प्यार करता है. उन्होंने माना कि बेटी के जन्म से पहले उन्हें अंदाजा नहीं था कि कोई उनकी जिंदगी में आकर सब कुछ बदल देगा. आज उनके लिए हर चीज से पहले एक्लीन की खुशी मायने रखती है.
बेटी ने बदल दी प्रिंस नरूला की जिंदगी
अभिनेता ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि एक्लीन जब बड़ी होगी, तब उसे एहसास होगा कि उसके आने के बाद उसके पापा कितने बदल गए. उन्होंने बेटी को अपनी मुस्कान की वजह बताते हुए उसे ‘मेरी लाडली’ और ‘मेरी बेबी लव’ कहकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
बता दें कि प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की बेटी एक्लीन का जन्म 19 अक्टूबर 2024 को हुआ था. कपल ने 5 नवंबर 2025 को गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारे में अपनी बेटी का चेहरा पहली बार पब्लिकली दिखाया था.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi
First Published :
October 19, 2026, 11:54 IST



