Rajasthan

Sikar News: सीकर में 20 करोड़ की लागत से बन रहा अत्याधुनिक राजकीय आयुर्वेद कॉलेज, जल्द होगा नए परिसर में शिफ्ट

Last Updated:June 17, 2026, 22:11 IST

Government Ayurveda College: सीकर के नेहरू पार्क क्षेत्र के पास करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा राजकीय आयुर्वेद कॉलेज भवन अंतिम चरण में है. 50 बेड का आयुर्वेद अस्पताल पहले ही नए परिसर में शुरू हो चुका है. अत्याधुनिक लैब, 1000 क्षमता वाला ऑडिटोरियम और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस इस परिसर में जल्द कॉलेज और अस्पताल एक ही स्थान से संचालित होंगे, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण मिल सकेगा.

सीकर. शहर के नेहरू पार्क क्षेत्र के पास करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय आयुर्वेद कॉलेज का नया भवन बनाया जा रहा है. इस भवन निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और वर्तमान में चारदीवारी और फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में चल रहा है. आगामी कुछ महीनों में इस भवन का निर्माण कार्य पूरी होने की उम्मीद है, जिसके बाद कॉलेज को नए परिसर में शिफ्ट कर दिया जाएगा. कॉलेज परिसर के पास संचालित 50 बेड के आयुर्वेद अस्पताल को लगभग डेढ़ माह पहले ही नए भवन में शिफ्ट किया जा चुका है. अस्पताल में मरीजों को आधुनिक सुविधाओं के साथ आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है. यहां पंचकर्म, क्षारसूत्र, शालाक्य तंत्र और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग संचालित हैं. इसके अलावा योग प्रशिक्षण के लिए अलग हॉल की व्यवस्था की गई है. अस्पताल में पुरुष एवं महिला मरीजों के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं. साथ ही पंचकर्म कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, रिकवरी रूम और परामर्श सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. आयुर्वेदिक चिकित्सा के साथ-साथ होम्योपैथी और यूनानी पद्धति से उपचार की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी. नशा मुक्ति के लिए विशेष परामर्श केंद्र की व्यवस्था भी की गई है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj