Entertainment

’25-30 धुरंधर एक्टर्स की फिल्म है’, ‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टारकास्ट पर बोले सुनील शेट्टी, यंग सितारों को दी सलाह

Last Updated:June 18, 2026, 06:20 IST

अहमद खान के डायरेक्शन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी मल्टी स्टारर फिल्मों में से एक होने वाली है. इस फिल्म में कलाकारों की इस भारी-भरकम फौज के साथ काम करने के अनुभव पर सुनील शेट्टी ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि यह किसी एक स्टार की नहीं, बल्कि 25-30 धुरंधर एक्टर्स की फिल्म है और यही इसका सबसे बड़ा आकर्षण है. सुनील के मुताबिक, आजकल के युवा एक्टर्स को मल्टी-स्टारर फिल्मों से डरना नहीं चाहिए और किसी भी फिल्म की असली सफलता एक-दूसरे का सपोर्ट करने में हैं.

ख़बरें फटाफट

'वेलकम टू द जंगल' की स्टारकास्ट पर बोले सुनील शेट्टी, यंग सितारों को दी सलाहZoom‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज होगी.

नई दिल्ली. सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. दिलचस्प बात है कि इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और परेश रावल की तिकड़ी भी नजर आएगी. यह एक जबरदस्त एक्शन-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड सितारों की एक बहुत बड़ी फौज है. इस बीच सुनील शेट्टी ने ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग और काम करने के अपने अनुभव को लेकर खुलकर बात की है. उनका कहना है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ किसी एक एक्टर नहीं बल्कि 25-30 धुरंधर सितारों की फिल्म है.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने फिल्म के माहौल को लेकर एक मजेदार किस्सा शेयर किया. उन्होंने कहा, ‘यह एक बेहतरीन एक्शन, कॉमेडी और फुल एंटरटेनिंग फिल्म है. लेकिन सच बताऊं तो हमारे लिए फिल्म में एक्शन करना कोई मुश्किल काम नहीं था. असली चुनौती तो यह थी कि सेट पर इतने मजेदार माहौल के बीच अपने चेहरे पर गंभीरता कैसे बनाए रखें. वहां इतने धुरंधर कलाकार थे कि जब भी कोई को-स्टार कोई मजेदार पंचलाइन मारता था, तो हम सब अपनी हंसी रोक ही नहीं पाते थे और हंसी छूटते ही शॉट कट करना पड़ता था.’

25-30 धुरंधर सितारों की फिल्म है ‘वेलकम टू द जंगल’

सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि यह फिल्म किसी एक इंसान के भरोसे नहीं टिकी है, बल्कि यह 25-30 धुरंधर कलाकारों की फिल्म है. इस फिल्म की असली खूबसूरती और इसका बज भी इसी वजह से है. सेट पर मौजूद हर एक्टर की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है और हम सब मिलकर इस फिल्म को आगे ले जा रहे हैं.

यंग सितारों को लेकर क्या बोले सुनील शेट्टी?

उन्होंने कहा, ‘आजकल के युवा सितारे अक्सर दो हीरो या मल्टी-स्टारर फिल्मों में काम करने से असुरक्षित महसूस करने लगते हैं. लेकिन मेरा मानना है कि आपकी असली मजबूती ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनने और मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करने में है. जब आप अपने साथी कलाकार के साथ खड़े होते हैं, एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं, तभी फिल्म कमाल करती है. किसी भी एक्टर के लिए सबसे बड़ी असुरक्षा फिल्म का फ्लॉप होना होना चाहिए, सक्सेस कभी असुरक्षित नहीं हो सकती.’

‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट
बताते चलें कि ‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टारकास्ट में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के अलावा दिशा पाटनी, जैकलिन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन और लारा दत्ता जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इनके अलावा फिल्म में फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार और जाकिर हुसैन जैसे कई जाने-माने चेहरे एक साथ पर्दे पर धमाल मचाते दिखाई देंगे. कॉमेडी से भरपूर यह एंटरटेनर फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj