Health

थायराइड की समस्या से हैं परेशान, तो यहां जानिए कौन से घरेलू उपाय और डाइट हैं असरदार

Last Updated:June 18, 2026, 07:27 IST

थायराइड को खत्म करने का घरेलू उपाय तो मौजूद नहीं है, लेकिन प्रभाव को कम किया जा सकता है. इसके लिए शरीर और डाइट दोनों पर ध्यान देना होगा. लोगों में काफी भ्रांतियां है कि पत्ता गोभी या शोयाबीन लेने से थाइराइड बढता है, लेकिन ऐसा नहीं है. दवा के साथ लेने में थोड़ी दिक्कत महसूस हो सकती है.

मिर्जापुर: थाइराइड की समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों में होती है. हालांकि, महिलाएं थाइराइड से ज्यादा प्रभावित होती है. पोषक तत्वों की कमी हार्मोनल इम्बैलेंस से  ज्यादा दिक्कतें होती है. थाइराइड के प्रभाव को कम करने के लिए और घर पर ही डाइट और शरीरिक क्रियाओं की मदद से शून्य किया जा सकता है. बेहतर डाइट के साथ ही खान-पान में बदलाव करके थाइराइड के प्रभाव को निष्क्रिय किया जा सकता है.

मंडलीय अस्पताल की डाइटीशियन डॉ. ज्योति सिंह ने लोकल 18 से बताया कि थायराइड को खत्म करने का घरेलू उपाय तो मौजूद नहीं है, लेकिन प्रभाव को कम किया जा सकता है. इसके लिए शरीर और डाइट दोनों पर ध्यान देना होगा. लोगों में काफी भ्रांतियां है कि पत्ता गोभी या शोयाबीन लेने से थाइराइड बढता है, लेकिन ऐसा नहीं है. दवा के साथ लेने में थोड़ी दिक्कत महसूस हो सकती है.

इन चीजों का करें इस्तेमाल

डॉ. ज्योति सिंज ने बताया कि  8 घंटे और पकाकर खाने में उत्तम है. इसके साथ ही ब्राजील नट आता है, जिसमें सेलेमियम की मात्रा अच्छी होती है. यह थाइराइड को कम करने में बेहद ही कारगर है और हार्मोन्स को भी सक्रिय करता है. हालांकि, यह महंगा है. अगर यह उपलब्ध न हो तो तीसी का प्रयोग कर सकते हैं. इसमें ओमेगा 3 मिलता है. नारियल का भी उपयोग करना बेहद ही फायदेमंद है. फ्रेस नारियल का उपयोग करें. दो इंच टुकड़ा खाने से फायदा होता है. इसमें ओमेगा 3 मिलता है. इसे खाने से पोषक तत्वों में वृद्धि होती है.

शारीरिक क्रिया और खान-पान पर ध्यान जरुरी

डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि थाइराइड महिला और पुरुषों दोनों में होता है. महिलाओं और पुरुषों दोनों में थाइराइड होता है. हालांकि, महिलाएं ज्यादा प्रभावित होती है. महिलाओं में हार्मोन्स को लेकर  ज्यादा समस्याएं हैं. इसलिए महिलाओं में विशेषकर ध्यान देना चाहिए. थाइराइड से बचने के लिए डाइट और शारीरिक क्रिया दोनों पर ध्यान देना चाहिए. ताजे फल, प्रोटीन, पानी और फाइबर की मात्रा अधिक रखें. सारी चीजें हेल्दी रहती है तो हार्मोस से जुड़ी दिक्कतें नहीं होती है.

About the AuthorVivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Mirzapur-cum-Vindhyachal,Mirzapur,Uttar Pradesh

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj