Expert Stock Pick: क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये 7 शेयर? सुशील केडिया को है इनसे मल्टीबैगर रिटर्न की उम्मीद

Last Updated:May 28, 2026, 17:03 IST
Expert Stock Pick: भारतीय शेयर बाजार का हर निवेशक तगड़ी कमाई कराने वाले शेयरों की तलाश में रहता है. दलाल स्ट्रीट के जाने-माने मार्केट एक्सपर्ट और केडियानॉमिक्स के फाउंडर सुशील केडिया ने कुछ ऐसे शेयर सुझाएं है जो आने वाले समय में मल्टीबैगर रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं. केडिया के मुताबिक, पिछले दो साल के लंबे करेक्शन में कई दमदार कंपनियों के शेयर बहुत निचले स्तरों पर आ चुके हैं, जहां से अब एक बहुत बड़ी और ऐतिहासिक तेजी की शुरुआत होने जा रही है.
सुशील केडिया का कहना है कि इस दौर में निवेशकों को निफ्टी और सेंसेक्स जैसे इंडेक्स की रोज-रोज की उठापटक को भूल जाना चाहिए. जो निवेशक केवल मुख्य इंडेक्स को देखकर पैसा लगाने का फैसला लेंगे, वे यकीनन बाजार में बनने वाले इन बड़े और सुनहरे मौकों को पूरी तरह से मिस कर देंगे. उनका कहना है कि बाजार में इस समय स्टॉक-स्पेसिफिक होकर ही छप्परफाड़ कमाई की जा सकती है.
सुशील केडिया के कमाई वाले शेयरों की लिस्ट में सबसे पहला नाम नाम इन्फो एज (Info Edge) का है. एक्सपर्ट के मुताबिक, कंपनी अब बेहद पावरफुल “वेंचर फंड” जैसा बिजनेस मॉडल बन चुका है. कंपनी के पास जोमैटो (Zomato) जैसी दिग्गज कंपनी में बहुत बड़ी और कीमती हिस्सेदारी है, जो इसे मजबूती देती है. इसके अलावा जीवनसाथी और नौकरी जैसे प्लेटफॉर्म्स का आगे और भी ज्यादा मोनेटाइजेशन होना बाकी है, जिससे यह शेयर अगले 3 से 4 साल में आराम से 10-बैगर बनने का दम रखता है.
रेलवे सेक्टर की दो कंपनियां, रेलवे विकास निगम लिमिटेड और आईआरएफसी पर भी सुशील केडिया फिदा हैं. उनका कहना है कि आरवीएनएल शेयर में मल्टीबैगर बनने की खूब ताकत है. यह आने वाले वर्षों में निवेशकों को 10 गुना तक का रिटर्न दे सकता है. इसके साथ ही उन्होंने रेलवे फाइनेंस की दिग्गज कंपनी IRFC को भी अपने सबसे प्रमुख और भरोसेमंद दांव के तौर पर शामिल किया है.
Add as Preferred Source on Google
चंबल फर्टिलाइजर्स (Chambal Fertilisers) में भी जोरदार तेजी आने की संभावना सुशील केडिया ने जताई है. भारत के कृषि और फर्टिलाइजर क्षेत्र में आने वाले लंबे समय के लिए विकास की संभावनाएं बेहद मजबूत और शानदार दिखाई दे रही हैं. टेक्निकल चार्ट्स पर कंपनी की स्थिति बेहतरीन है यह तीन गुना यानी सीधे 200 फीसदी तक का उछाल मार सकता है.
बजाज हेल्थकेयर (Bajaj Healthcare) और कोप्रान (Kopran) में भी सुशील केडिया को कमाई की शानदार संभावना नजर आ रही है. उन्होंने कहा ये अपेक्षाकृत छोटी कंपनियां हैं और इन छोटी कंपनियों के प्रमोटर व्यवहार और मैनेजमेंट क्वालिटी को लेकर बाजार में अक्सर कई तरह के सवाल उठते रहते हैं. लेकिन इन सब चिंताओं के बावजूद, इन दोनों शेयरों का मौजूदा तकनीकी ढांचा चार्ट पर बड़ी तेजी की तरफ इशारा कर रहा है. बजाज हेल्थकेयर अगले 2 साल में और कोप्रान अगले 3 साल में मल्टीबैगर साबित होगा.
सुशील केडिया ने बीएलएस इंटरनेशनल (BLS International) को अपनी पसंदीदा लिस्ट में जगह दी है. यह कंपनी दुनिया भर में वीजा प्रोसेसिंग और अत्याधुनिक सर्विस सेंटर चलाने का बेहद विशिष्ट और प्रॉफिटेबल बिजनेस करती है. केडिया का मानना है क शेयर अगले 3 साल के भीतर ही निवेशकों की झोली भरकर 5-बैगर रिटर्न आसानी से दे सकता है.
केडिया ने कोलगेट (Colgate) जैसे पारंपरिक और स्थिर माने जाने वाले बड़े ब्लूचिप शेयर से भी जोरदार कमाई होने की उम्मीद जताई है. उनका कहना है कि जब इस तरह के बेहद सुरक्षित और एफएमसीजी क्षेत्र के दिग्गज ब्लूचिप शेयरों में एक बार तकनीकी तेजी शुरू होती है, तो उनकी चाल बेहद तेज और विस्फोटक हो जाती है. अगले दो साल के भीतर कोलगेट का शेयर सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 5,400 रुपये से लेकर 5,500 रुपये के बड़े स्तर तक पहुंच सकता है.
सुशील केडिया ने अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) शेयर में भी जोरदार तेजी आने की संभावना जताई है. उन्होंने कहा कि पारंपरिक वैल्यूएशन मॉडल से इस कंपनी की असली कीमत को समझना नामुमकिन है और लंबे समय में इसका 10,000 रुपये के स्तर पर पहुंचना भी असंभव नहीं है. केडिया ने निवेशकों को हर बड़ी तेजी में थोड़ा-थोड़ा मुनाफा वसूल (Profit Booking) करते रहने की सलाह भी दी है.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



