Rajasthan

Barmer News | बाड़मेर में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर तेजा राम की हत्या की साजिश

Last Updated:June 18, 2026, 17:34 IST

Barmer News : बाड़मेर में टांके से मिले तेजा राम भील की हत्या का खुलासा, पत्नी नेतल और प्रेमी गुमान सिंह पर आरोप, नेतल जेल भेजी गई, गुमान सिंह पुलिस रिमांड पर. मृतक की पहचान गरल निवासी तेजा राम भील के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक तेजा राम की पत्नी नेतल, जो धोरीमन्ना क्षेत्र के मीठड़ा की रहने वाली बताई गई है और चार बच्चों की मां है, उसका गुमान सिंह नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध था.बाड़मेर में पत्नी निकली कातिल! प्रेमी संग रची साजिश, शराब पिलाकर पति फेंकाZoomबाड़मेर में तेजा राम भील की हत्या का खुलासा, पत्नी नेतल और प्रेमी गुमान सिंह पर साजिश का आरोप

बाड़मेर. बाड़मेर के सदर थाना इलाके में टांके से मिले एक युवक के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. शुरुआती तौर पर रहस्यमयी लग रही इस मौत की गुत्थी अब सुलझ चुकी है. पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी. वारदात को इतनी योजना बनाकर अंजाम दिया गया कि पहले इसे हादसा या आत्महत्या मानने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पुलिस की पड़ताल ने पूरा मामला खोल दिया.

मृतक की पहचान गरल निवासी तेजा राम भील के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक तेजा राम की पत्नी नेतल, जो धोरीमन्ना क्षेत्र के मीठड़ा की रहने वाली बताई गई है और चार बच्चों की मां है, उसका गुमान सिंह नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध था. इसी रिश्ते के चलते दोनों ने मिलकर तेजा राम को रास्ते से हटाने की साजिश रची. पुलिस का कहना है कि हत्या से पहले पूरी योजना तैयार की गई थी ताकि किसी को शक न हो.

शराब पिलाई, फिर बेरहमी से की मारपीटजांच में सामने आया कि आरोपी महिला और उसके प्रेमी ने तेजा राम को पहले शराब पिलाई. शराब के नशे में होने के बाद उसके साथ मारपीट की गई. मारपीट इतनी गंभीर थी कि वह बेहोश हो गया. इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे बेहोशी की हालत में टांके में डाल दिया. माना जा रहा है कि उसी दौरान उसकी मौत हो गई. टांके में युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं. पुलिस ने मौके से मिले सुराग, परिवार के लोगों से पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. पूछताछ के दौरान कई बातें सामने आईं, जिसके बाद पुलिस का शक मृतक की पत्नी और उसके परिचित गुमान सिंह पर गहराता गया.

पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी पुलिस रिमांड परपुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. अदालत ने आरोपी महिला नेतल को ज्यूडीशियल कस्टडी में भेज दिया है. वहीं आरोपी गुमान सिंह को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है. पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की साजिश कब से रची जा रही थी और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका रही है. फिलहाल सदर थाना पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. एक परिवार के टूटने और चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने की इस घटना ने इलाके के लोगों को भी झकझोर दिया है. गांव में अब भी लोग यही चर्चा करते नजर आ रहे हैं कि जिस महिला के साथ तेजा राम ने जिंदगी बिताई, उसी पर उसकी हत्या कराने का आरोप लगा है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Barmer,Barmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj