Sports

संन्यास लेते ही इस भारतीय क्रिकेटर ने छोड़ा देश, अब विदेशी सरजमीं पर शुरू की नई पारी!

होमखेलक्रिकेट

संन्यास लेते ही इस भारतीय क्रिकेटर ने छोड़ा देश, इस विदेशी टीम के लिए खेलेंगे

Last Updated:June 20, 2026, 06:04 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत संन्यास के बाद अब यूएई की तरफ से क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं. केएस भरत ने इसी महीने के शुरुआत में संन्यास की घोषणा की थी. संन्यास के बाद अब भरत दुबई शिफ्ट हो गए हैं. भरत को यूएई में फिलहाल क्षेत्रिय टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वह जल्द ही यहां की लीग में भी खेलते हुए दिख सकते हैं.संन्यास लेते ही इस भारतीय क्रिकेटर ने छोड़ा देश, इस विदेशी टीम के लिए खेलेंगेZoomकेएस भरत यूएई के लिए खेल सकते हैं क्रिकेट

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने हाल ही में अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की थी. उनके रिटायरमेंट के दो सप्ताह बाद ही ये खबर आई है कि वह नए मौकों की तलाश में दुबई शिफ्ट हो गए हैं. केएस भरत यूएई में अपने करियर की नई शुरुआत कर सकते हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के इस पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने दुबई का रुख कर लिया है और वह फिलहाल इस अमीरात के क्रिकेट इकोसिस्टम में खुद के लिए संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं.

शुरुआत के तौर पर भरत को एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित किए जा रहे एक स्थानीय टूर्नामेंट की टीम में शामिल किया गया है. यह प्रतियोगिता शुक्रवार को दुबई के आईसीसी एकेडमी ओवल-1 में शुरू हुई, जिसमें भरत को टीम स्टैलियंस के स्क्वाड में शामिल किया गया है. टीम स्टैलियंस उन चार टीमों में से एक है जो सात मैचों के दो दिवसीय व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं.

ILT20  में खेलेंगे केएस भरत

ईसीबी के अनुसार इस प्रतियोगिता को क्रिकेट के लंबे प्रारूप के लिए आवश्यक मानसिकता और कौशल विकसित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. इसमें भाग लेने वाली अन्य टीमें टीम फाल्कन्स, टीम लेपर्ड्स और टीम ईगल्स हैं. भरत ने क्रिकबज के सवालों का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन समझा जाता है कि वह यूएई की फ्रेंचाइजी लीग ILT20 में अवसरों की तलाश कर सकते हैं, जो नवंबर और दिसंबर में आयोजित होने वाली है.

खिलाड़ियों की नीलामी अक्टूबर में होने की उम्मीद है और उनके पास नीलामी के लिए पंजीकरण कराने का पर्याप्त समय है.अमीरात क्रिकेट के एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया, “वह विभिन्न देशों के कई अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की तरह दुबई आ गए हैं, और यहां अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों तरह के अवसरों की तलाश कर रहे हैं.”

भारत के लिए 7 टेस्ट मैच खेले हैं भरत

32 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज भरत, जिन्होंने भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का चौंकाने वाला फैसला किया था. उनकी घोषणा विजय शंकर के इसी तरह के कदम के बाद आई थी, जिन्होंने हाल ही में लंका प्रीमियर लीग में खेलने के अवसर को स्वीकार किया था.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj