Rajasthan

फाइलें छोड़कर बाहर भागे पुलिसकर्मी… अलमारी के नीचे छिपा था 7 फीट का ‘मेहमान’; फिर शुरू हुआ हाई-वोल्टेज रेस्क्यू

Last Updated:August 07, 2026, 08:32 IST

Pali Cyber Crime Police Station Snake Rescue: पाली शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित साइबर थाने में सुबह 8 बजे 7 फीट लंबा ‘घोड़ा पछाड़’ सांप घुसने से अफरा-तफरी मच गई. अलमारी के पास बैठे सांप को देख पुलिसकर्मी बाहर भागे और स्नेक कैचर को बुलाया. भारी अलमारी हटाकर स्नेक कैचर ने 7 फीट लंबे सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ा. किसी के हताहत न होने पर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली.

ख़बरें फटाफट

Pali: राजस्थान के पाली जिले स्थित साइबर पुलिस थाने में उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब दिन-रात साइबर अपराधियों के पसीने छुड़ाने वाली पुलिस टीम के दफ्तर में 7 फीट लंबा ‘घोड़ा पछाड़’ (धमन) सांप फन फैलाकर बैठ गया. सुबह-सुबह थाने के भीतर इतने बड़े विशालकाय सांप को देखकर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए और पूरे परिसर में अफ़रा-तफरी का माहौल बन गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाली शहर के हाउसिंग बोर्ड इलाके में स्थित साइबर क्राइम पुलिस थाने में सुबह करीब 8 बजे पुलिसकर्मी रोजाना की तरह अपने रूटीन कामकाज और मुकदमों की फाइलों में जुटे हुए थे. इसी दौरान एक पुलिसकर्मी की नजर अचानक दफ्तर में रखी भारी-भरकम अलमारी के निचले हिस्से पर पड़ी. वहां करीब 7 फीट लंबा खूंखार ‘घोड़ा पछाड़’ सांप आराम फरमा रहा था. सांप को देखते ही थाना परिसर में चीख-पुकार और हड़कंप मच गया. केस सॉल्व करने वाली पुलिस टीम सुरक्षा के लिहाज से तुरंत कमरे से बाहर भागी और बिना देर किए फौरन स्नेक कैचर (सर्प मित्र) को घटना की सूचना दी गई.

भारी अलमारी हटाकर किया गया सांप का रेस्क्यूसूचना मिलते ही स्नेक कैचर की टीम तुरंत साइबर थाने पहुंची. तब तक सांप डर के मारे अलमारी के बिल्कुल नीचे जाकर छिप चुका था. स्नेक कैचर ने पुलिसकर्मियों की मदद से भारी अलमारी को धीरे-धीरे खिसकाया और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 7 फीट से अधिक लंबे सांप को सुरक्षित रूप से काबू में कर लिया. रेस्क्यू के तुरंत बाद स्नेक कैचर टीम ने सांप को बोरी में बंद किया और दूर सुरक्षित प्राकृतिक जंगल में छोड़ दिया.

सांप के पकड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने ली राहत की सांसविशालकाय सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने और जंगल में छोड़े जाने के बाद ही थाने के पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली. इसके बाद ही सभी कर्मचारी वापस दफ्तर के अंदर गए और अपने दैनिक प्रशासनिक कार्यों में जुटे. गनीमत यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

मानसून में लगातार बना रहता है जहरीले जीवों का खतरासाइबर थाने के कर्मचारियों ने बताया कि मानसून और बारिश के मौसम में आसपास की झाड़ियों, जलभराव और निचले इलाकों से निकलकर अक्सर जहरीले जीव-जंतु रिहायशी इलाकों और सरकारी दफ्तरों का रुख कर लेते हैं. थाने के आसपास झाड़ियां होने के कारण बारिश के दिनों में यहां सांपों और अन्य जहरीले जीवों का खतरा लगातार बना रहता है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Pali,Pali,Rajasthan

First Published :

August 07, 2026, 08:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj