शादी के 12 साल बाद होने वाला है स्टार का तलाक? एक्ट्रेस पत्नी ने लिखा क्रिप्टिक नोट, फैंस को सताई चिंता

Last Updated:June 20, 2026, 15:19 IST
फिल्म इंडस्ट्री में रिलेशनशिप-ब्रेकअप और शादी-तलाक सामान्य बात है. आए दिन किसी न किसी के रिश्ते बनने और बिगड़ने की खबरें आ रही हैं. अब एक और कपल के अलग होने की चर्चा है. एक एक्ट्रेस ने अपने क्रिप्टिक नोट से सबकों चौंका दिया. ‘पुष्पा’ स्टार को लेकर तरह-तरह कयास लगाए जा रहे हैं. फहाद फासिल ने ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी में विलेन का किरदार निभाया है.
तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के स्टार और पॉपुलर एक्टर फहाद फासिल और उनकी पत्नी नजरिया नाजिम के तलाक की चर्चा हो रही है. फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या फहाद और नजरिया तलाक ले रहे हैं? पिछले कुछ दिनों से यह अफवाह फैल रही है. इस चर्चा की वजह क्या है? आखिर उनके बीच क्या चल रहा है? आइए जानते हैं. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
नजरिया नाजिम और फहाद फासिल ने साल 2014 में आई फिल्म ‘बैंगलोर डेज़’ में एक साथ काम किया. यहीं से दोनों की हिट जोड़ी बनी. दोनों फैंस के चहेत बन गए और इसी साल दोनों शादी कर ली. दोनों फिल्मों एक्टिव हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ की प्राइवेसी को मेंटेन करके रखते हैं. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
लेकिन नजरिया नाजिम की लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वह किसके बारे में बात कर रही हैं. रेडिट यूजर्स ने कयास लगाए कि नजरिया शायद अपने पति फहाद के बारे में बात कर रही थीं. इसके बाद दोनों की तलाक की अफवाहें फैल गईं. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
Add as Preferred Source on Google
नजरिया नाजिम ने अपनी पोस्ट में लिखा “”पहले मुझे लगता था कि सांड पागल हैं, जो आंख मूंदकर लाल झंडे के पीछे भागते थे. लेकिन अब मैं खुद भी ऐसा ही कर रही हूं.” यह देखते ही देखत वायरल हो गया. वे जानना चाहते थे कि नजरिया किसके बारे में बात कर रही हैं. फहाद के फैंस भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
हमारी सहयोगी न्यूज18 कन्नड़ के मुताबिक, एक यूजर ने कमेंट किया, “नजरिया काफी समय से इस तरह की स्टोरी पोस्ट कर रही हैं.” जबकि दूसरे ने लिखा, “हमें उम्मीद है कि फहाद और नाज के बीच कोई प्रोब्लम नहीं है. यह शायद बोरियत दूर करने के लिए की गई कोई पोस्ट हो सकती है.” (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
फैंस सोच रहे हैं कि क्या यह पोस्ट मुहसिन पारारी की आगामी फिल्म ‘ग्रासियास एल क्लासिको’ को प्रमोट करने के लिए है, जिसमें तोविनो थॉमस लीड रोल में हैं. एक रेडिट यूजर ने लिखा, “शायद यह ‘एल क्लासिको’ को प्रमोट करने का एक नया तरीका है.” (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
यूजर ने लिखा, “नजरिया की तोविनो के साथ आने वाली फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसका विषय कुछ हद तक स्पेन पर आधारित है. इसमें कुछ बुलफाइट भी हैं. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए, शायद फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटेमेंट पैदा करने के लिए ऐसा किया गया हो.” (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
बता दें, नजरिया और फहाद की मुलाकात अंजली मेनन की फिल्म ‘बैंगलोर डेज़’ में काम करते हुए हुई थी. फिल्म में दुल्कर सलमान और निविन पॉली भी लीड रोल में थे. दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और जनवरी 2014 में सगाई कर ली. उसी साल अगस्त में तिरुवनंतपुरम में दोनों ने शादी कर ली. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



