‘मेरी हालत ऐसी थी कि चीख पड़ती थी’, 150 इंजेक्शन का झेला दर्द, अब IVF से 35 की उम्र में एक्ट्रेस बनेंगी मां

Last Updated:June 20, 2026, 18:29 IST
मां बनना दुनिया की सबसे बड़ी नेमत है. लेकिन कुछ ऐसी महिलाएं है, जिन्हें इस सुख को पाने के लिए कई दुख झेलने पड़ते हैं. दर्द का सामना करना पड़ता है. एक्ट्रेस और मॉडल अनुष्का रंजन 35 की उम्र में IVF से मां बनने वाली हैं.एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना दर्द बयां किया है.
नई दिल्ली. जानी मानी एक्ट्रेस-मॉडल अनुष्का रंजन जल्द मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने साल 2021 में आदित्य सील संग शादी रचाई थी.अब शादी के पांच साल बाद दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं.
अब प्रेग्नेंसी की ऐनाउंसमेंट के बाद अनुष्का ने अपने व्लॉग में प्रेग्नेंसी को लेकर पहली बार खुलाकर बात की है.उन्होंने बताया है कि इस पूरे प्रोसेस में उन्हें 150 इंजेक्शन लेने पड़े थे. 35 की उम्र में IVF से मां बनना बनाना उनके लिए भी आसान नहीं था.
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने दर्द को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि उनकी हालत ऐसी थी कि वह चल भी नहीं पा रही थीं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें कंसीव करने में परेशानी हो रही थीं. फिर उनकी बहन के कहने पर वह डॉक्टर के पास गए.
Add as Preferred Source on Google
अंकाशा ने बताया कि उनके सारे चेकअप हुए. सभी रिपोर्ट्स नॉर्मल थीं. उनके एग्स की क्वालिटी ठीक थी. आदित्य के स्पर्म की क्वालिटी भी ठीक थी. लेकिन कंसीव नहीं हो पा रहा था. लेकिन सब कुछ नॉर्मल था.
मैं अपने पहले बच्चे के लिए पूरी तरह तैयार थी. क्योंकि मैं बहुत एक्साइटेड थीं. क्योंकि अगर मैं नॉर्मली वेट करती तो पता नहीं कितना वक्त लगता. डॉक्टर ने हमें कहा कि हम IVF के जरिए बच्चा प्लान करना है.
डॉक्टर ने ये भी कहा कि आप दोनों में कोई कमी नहीं है. लेकिन IVF से भी बच्चा किया जा सकता है. लेकिन मैं डर रही थी क्योंकि IVF को लेकर हमारे देश में एक टैबू बना हुआ है. मैं हॉस्पिटल में देखती थी कि लोग मुंह छिपाकर आते थे.
मुझे समझ नहीं आता था कि लोग ऐसा क्यों कर रहे थे कि हम महिला हैं, हमें एक-दूसरे का सपोर्ट बनना चाहिए, IVF में कुछ गलत नहीं है. लेकिन सच कहूं तो IVF बहुत मुश्किल भी है. मुझे कम से कम 150 इंजेक्शन लगे.
आदित्य जिस वक्त मुझे वो इंजेक्शन लगाते थे ना मैं दर्द से चीख पड़ती थी. मेरी हालत ऐसी थी कि मैं चल ही नहीं पाती थी. लेकिन उस वक्त में मेरे परिवार ने मेरा बहुत साथ दिया वह मेरे साथ खड़ा था . तब मैंने सोचा कि मैं इस पर बात कर करूंगी, लेकिन क्या है ना कि IVF के लिए किसी महिला को जज करना बहुत गलत बात है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



