Sports

Rishabh Pant Kuldeep Yadav IPL trade: 27 करोड़ के ऋषभ पंत और 13 करोड़ के कुलदीप यादव, IPL मेगा ट्रेड में LSG या दिल्ली किसे फायदा?

होमखेलक्रिकेट

27 करोड़ के पंत 13 करोड़ के कुलदीप , IPL ट्रेड में LSG या दिल्ली किसे फायदा?

Last Updated:June 20, 2026, 18:15 IST

IPL 2026 का सीजन खत्म हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है, लेकिन कई बड़े बदलाव हो चुके हैं, इनमें सबसे अहम नाम ऋषभ पंत का है, साथ ही कुलदीप यादव और युवराज सिंह जैसे कुछ और बड़े नाम भी शामिल हैं. संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाली लखनऊ फ्रेंचाइजी 27 करोड़ के ऋषभ पंत को देकर 13 करोड़ के कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर रही है.27 करोड़ के पंत 13 करोड़ के कुलदीप , IPL ट्रेड में LSG या दिल्ली किसे फायदा?Zoomऋषभ पंत और कुलदीप यादव का मेगा ट्रेड

नई दिल्ली: जब से खबर आई है कि आईपीएल के सबसे महंगे प्लेयर ऋषभ पंत को उनकी टीम लखनऊ सुपरजायंट्स निकाल रही है तब से खेल जगत में सनसनी मची हुई है. जिस ऋषभ पंत को लखनऊ ने सिर्फ दो साल पहले आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड किया जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स से कुलदीप यादव अब लखनऊ जाएंगे तो ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में घर वापसी होगी. पंत ने 2016 से 2024 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए 111 मैच खेले, लेकिन GMR ग्रुप के साथ मतभेद के कारण 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था.

कम सैलरी में आने को तैयार हुए ऋषभ पंतवैसे तो इस मेगा ट्रेड के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इतना तो तय है कि ऋषभ पंत की सैलरी में काफी कटौती होगी. पंत के ट्रेड में सबसे बड़ी बाधा उनकी 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड-तोड़ सैलरी थी क्योंकि किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए इतनी ज्यादा फीस वाले प्लेयर को ट्रेड करके अपने साथ जोड़ना आसान नहीं था.सूत्रों की माने तो पंत लखनऊ से निकलने के लिए इतने बेकरार थे कि वह कम सैलरी में भी दिल्ली कैपिटल्स आने के लिए तैयार हो गए. ठीक वैसे ही जैसे पिछले सीजन में रवींद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स से जुड़ते समय किया था.

ऋषभ पंत को मिलेंगे 15 करोड़, कुलदीप को 13.25Crमाना जा रहा है कि ऋषभ पंत की नई फीस उनकी मौजूदा सैलरी के आधे से थोड़ी ज्यादा होगी. ऋषभ पंत लगभग 15 करोड़ रुपये की फीस पर सहमत हो चुके हैं. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स में कुलदीप की फीस 13.25 करोड़ रुपये ही बनी रहेगी. ऋषभ पंत को लखनऊ लंबे समय तक कप्तान बनाए रखना चाहता था, लेकिन दो खराब सीजन के बाद उनसे हाथ जोड़ लिए गए. इस साल तो टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही.

ऋषभ पंत ने अचानक छोड़ दी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी.

दिल्ली कैपिटल्स के नए मालिक ने आते ही लिया फैसलाअब अगले दो साल के लिए GMR ग्रुप नहीं बल्कि पार्थ जिंदल की JSW के पास दिल्ली फ्रेंचाइजी की कमान रहने वाली है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पुराने प्लेयर ऋषभ पंत की घरवापसी का प्लान बनाया है, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली से ही की थी और इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेले थे. सौरव गांगुली की मेंटॉरशिप में अब युवराज सिंह के हेड कोच बनने की भी संभावना है.

कुलदीप यादव का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है

कुलदीप यादव के लिए भी ‘घरवापसी’ ऋषभ पंत की ही तरह कुलदीप यादव के लिए भी ये ट्रेड घरवापसी की तरह होगी क्योंकि कानपुर के रहने वाले कुलदीप उत्तर प्रदेश की ओर से ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और लखनऊ के लिए आईपीएल में खेलेंगे तो अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम उनका होम ग्राउंड ही होगा. आईपीएल 2026 में कुलदीप यादव दिल्ली के लिए सिर्फ 12 मैच ही खेले, जिसमें महज 10 विकेट ही ले पाए. टीम 14 मैच में सात जीत और सात हार के साथ छठे नंबर पर रही.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj