Rajasthan

neet exam | muslim girl burqa controversy-‘मैम ने आकर कहा- बुर्का खोलना पड़ेगा…’ अजमेर में NEET परीक्षा केंद्र के बाहर मुस्लिम छात्रा का अनोखा विरोध

होमताजा खबरदेश

‘मैम ने आकर कहा- बुर्का खोलना पड़ेगा…’ इसी बात पर छोड़ दी NEET की परीक्षा

Last Updated:June 21, 2026, 15:57 IST

NEET UG 2026 Re-examination Center 2026 burqa controversy: राजस्थान के अजमेर में नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा के केंद्र पर बुर्का पहनकर आई एक छात्रा को प्रवेश देने से कथित तौर पर इनकार कर दिया गया. ब्यावर से आई छात्रा कुलसुम बानो ने परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा करते हुए कहा कि उसके लिए परीक्षा से ज्यादा उसका बुर्का और पहचान मायने रखती है.'मैम ने आकर कहा- बुर्का खोलना पड़ेगा...' इसी बात पर छोड़ दी NEET की परीक्षाZoomबुर्का नहीं तो परीश्रा नहीं…

अजमेर. ‘मेरे लिए नीट पेपर मैटर नहीं करता, मेरे लिए मेरी पहचान,बुर्का मैटर करता है.’ यह बयान उस नीट छात्रा की है, जिसको अजमेर में एक NEET परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से रोक दिया गया. इस लड़की की शिकायत है कि पहले जब नीट एग्जाम हुआ था तो वह बुर्के में ही परीक्षा दी थी. लेकिन अब उन्हें बुर्का उतारने के लिए बोला जा रहा है. बता दें देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के आयोजन के दौरान राजस्थान के अजमेर से एक बेहद संवेदनशील और विवादित मामला सामने आया है. यहां के एक परीक्षा केंद्र पर बुर्का पहनकर आई एक मुस्लिम छात्रा को कथित तौर पर सुरक्षा जांच के नाम पर एंट्री देने से रोक दिया गया. इसके बाद केंद्र के बाहर भारी हंगामा खड़ा हो गया. छात्रा ने सुरक्षाकर्मियों और केंद्र प्रशासन पर धार्मिक पहचान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए परीक्षा देने से साफ इनकार कर दिया.

यह घटना अजमेर संभाग के एक परीक्षा केंद्र की है, जहां ब्यावर से नीट की परीक्षा देने पहुंची छात्रा कुलसुम बानो को एंट्री गेट पर ही रोक दिया गया. परीक्षा केंद्र के बाहर मीडिया से बात करते हुए कुलसुम बानो का गुस्सा फूट पड़ा. उसने केंद्र के सुरक्षाकर्मियों और कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए अपनी आपबीती सुनाई. उसने कहा- ‘मैं ब्यावर से नीट का एग्जाम देने यहां आई हूं. जब मैंने इससे पहले 3 मई को परीक्षा दी थी, तब भी मैं इसी पहनावे में थी. बुर्का और दुपट्टा पहने हुए. उस समय मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई. लेकिन आज यहां पहले मुझसे कहा गया कि एंट्री के लिए दुपट्टा हटाना होगा. जब मैंने विरोध किया, तो उन्होंने जिद पकड़ ली कि मुझे बुर्का भी उतारना पड़ेगा.’

#WATCH | Ajmer, Rajasthan: A Burqa-wearing candidate was allegedly denied entry at a medical entrance exam centre ahead of the NEET examination today.
A candidate, named Kulsum Bano, says, “I have come from Beawar to take the NEET exam. When I took the exam on May 3rd, I was in… pic.twitter.com/3TVNnYk52n

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj