Rajasthan

NEET सेंटर पर अजीब सख्ती! फुल बाजू शर्ट पर रोकी एंट्री, बनियान में एग्जाम हॉल पहुंचा छात्र

Last Updated:June 21, 2026, 15:10 IST

NEET UG 2026 Re-Exam: कोटा में NEET-UG 2026 री-एग्जाम 92 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित किया गया. परीक्षा के दौरान ड्रेस कोड और सुरक्षा नियमों को लेकर सख्ती देखने को मिली. मोदी स्कूल और जेडीबी कॉलेज केंद्र पर एक छात्र को फुल बाजू की शर्ट पहनने के कारण प्रवेश से रोक दिया गया. परीक्षा छूटने के डर से छात्र ने मौके पर ही शर्ट उतार दी और बनियान में परीक्षा देने पहुंचा. वहीं एक छात्र के चश्मे की जांच की गई और दूसरे छात्र का कलावा उतरवाया गया. परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे. मेडिकल कॉलेज के छात्रों की छुट्टियां रद्द की गईं और सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा. बनियान वाले छात्र का मामला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा.

ख़बरें फटाफट

एंट्री नहीं मिली तो उतारी शर्ट, बनियान में NEET एग्जाम देने पहुंचा छात्रZoomकोटा में बनियान में नीट परीक्षा देने पहुंचा छात्र बना चर्चा का विषय

कोटा. नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG 2026) री-एग्जाम रविवार को कोटा शहर के 92 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हुआ. परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई. कई केंद्रों पर ड्रेस कोड और सुरक्षा नियमों को लेकर सख्ती देखने को मिली, जिसके चलते कुछ अभ्यर्थियों को असहज परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ा.

दादाबाड़ी स्थित मोदी स्कूल परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच के दौरान एक छात्र के चश्मे तक को उतरवाकर जांच की गई. वहीं एक अन्य छात्र का हाथ में बंधा कलावा भी नियमों के तहत उतरवाया गया. इसी बीच जेडीबी कॉलेज और मोदी कॉलेज में बने परीक्षा केंद्रों पर एक छात्र का मामला चर्चा का विषय बन गया. छात्र फुल बाजू की शर्ट पहनकर परीक्षा देने पहुंचा था. प्रवेश द्वार पर जांच के दौरान उसे ड्रेस कोड का हवाला देते हुए केंद्र में प्रवेश देने से मना कर दिया गया.

बनियान में ही छात्र परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश किया

परीक्षा छूटने की आशंका को देखते हुए छात्र ने मौके पर ही अपनी शर्ट उतार दी और बनियान में ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश किया. इसके बाद उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी गई. यह घटना वहां मौजूद अन्य अभ्यर्थियों और अभिभावकों के बीच चर्चा का विषय बनी रही. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे. शहर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया संचालित की गई. परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई.

आपात स्थिति से निपटने के लिए की गई थी विशेष व्यवस्थाएं

परीक्षा के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों की रविवार की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गईं. प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की थीं. परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत सहायता मिल सके. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया. इसके बाद सभी केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए. दोपहर 2 बजे से परीक्षा शुरू हुई.

अधिकारियों के अनुसार,  परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं. कोटा में NEET-UG री-एग्जाम के दौरान सुरक्षा जांच की सख्ती और ड्रेस कोड को लेकर सामने आया ये वाक्या पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा. खासकर बनियान पहनकर परीक्षा देने पहुंचे छात्र की घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj