जूही चावला को वो सुपरहिट गाना, एक-एक बोल जिसका सीना कर देता है छलनी, शादी की विदाई से क्यों रहा दूर?

जूही चावला ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं. लेकिन साल 1994 में उनका एक ऐसा गाना भी आया, जिसे लोगों ने कम ही किसी शादी में बजते हुए देखा होगा. वो गाना है,साल 1994 में आई फिल्म ‘साजन का घर’ का विदाई सॉन्ग. इस फिल्म में जूही चावला, ऋषि कपूर और दीपक तिजोरी नजर आए थे. इस फिल्म में जब ऋषि कपूर और जूही चावला की शादी होती है तो गाना फिल्माया गया है, ‘बाबुल दे दो दुवा आज तो प्यार से, जा रही दूर मै तेरे संसार से तेरे संसार से’.इस गाने में जूही चावला रोते हुए गाती हैं क्योंकि मायके में उसी कभी प्यार ही नहीं मिलता. उसे मनहूस मानते हैं और कभी प्यार नहीं करते. फिर गाने के बोल कि बाबुल आज प्यार से दुवा दे दो. इसलिए लोग इस फिल्म के गाने को ज्यादातर अपनी विदाई में शामिल नहीं करते.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



