Entertainment

‘मुझे केला-पालक सूट नहीं करता’, सिर्फ 50kg की हैं सामंथा रुथ प्रभु, रोजाना खाती हैं सिर्फ 100g प्रोटीन

Last Updated:June 22, 2026, 13:18 IST

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों चर्चा में हैं. हाल में उनकी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ रिलीज हुई है. वह इसमें लीड रोल निभाने के साथ-साथ इसकी प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्म में वह एक्शन करते दिख रही हैं. वह काफी फिट और एक्टिव नजर आईं. उन्होंने हाल में एक इंटरव्यू में बताया कि वह अभी सिर्फ 50 किलोग्राम की हैं और रोज़ाना 100 ग्राम प्रोटीन खाती हैं.

सामंथा रुथ प्रभु ‘मां इंटी बंगारम’ की रिलीज से पहल से पति राज निदिमोरू के साथ तिरुपति में दर्शन के लिए गई थीं. इसके बाद वह एक इवेंट में शामिल हुईं, तो उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगीं. हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं. सामंथा काफी फिट और हेल्दी हैं. वह अपना पूरा ध्यान रखती हैं. बीते साल उन्हें मायोसिटिस नाम की बीमारी का पता चला था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl)

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु ने न्युट्रिशनिस्ट राशि चौधरी के साथ पॉडकास्ट इंटरव्यू में बताया कि वह हर दिन लिमिटेड प्रोटीन खाती हैं. उन्होंने बताया कि मायोसिटिस के ट्रीटमेंट के बाद से उन्होंने अपने खान-पान में बदलाव किया है. उन्होंने अपने डाइट से सुपरफूड्स हटा दिए हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl)

सामंथा रुथ प्रभु ने कहा,”मैं 100 ग्राम प्रोटीन लेती हूं और मेरा वजन 50 किलो है.” उनके इस खुलासे से हर कोई हैरान हैं. उनकी इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह अपने खाने को लेकर कितनी अलर्ट हो गई हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl)

Add as Preferred Source on Google

सामंथा का कहना है कि खान-पान को लेकर वह पहले संयमित नहीं था. मशहूर न्युट्रिशनिस्ट रयान फर्नांडो के साथ एक अलग बातचीत में, सामंथा ने अपने स्कूल के दिनों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उस समय वह बिना ज्यादा सोचे-समझे जो चाहे खा लेती थीं, क्योंकि वजन बढ़ना उनके लिए कभी कोई चिंता का विषय नहीं था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl)

सामंथा रुथ प्रभु ने कहा कि रेयर ऑटोइम्यून बीमारी मायोसिटिस का पता चलने के बाद यह सब पूरी तरह बदल गया. इस बीमारी के ट्रीटमेंट ने खाने के प्रति उनके पूरे नजरिए को बदल दिया, और अब यह उनके लिए कोई मामूली बात नहीं रह गई थी. यह सीधे तौर पर उनके शरीर के काम करने और ठीक होने के तरीके से जुड़ा हुआ था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl)

सामंथा ने ठीक होने के बाद एंटी फ्लेमेटरी डाइट लेना शुरू किया. उन्होंने खाने को उसके न्युट्रिशन के हिसाब से खाना शुरू किया. क्या खाने से उनके शरीर को कौन-सा पोषक तत्व मिल रहा है, उसका ध्यान रखने लगीं. उन्होंने ऐसे ट्रेंडिंग फूड को खाना छोड़ा दिया, जिसे अक्सर लोग हेल्दी मानते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl)

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया खाने में रोजाना ब्रोकली, फूलगोभी और ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसी क्रूसिफेरस सब्जियों के साथ-साथ कोल्ड-प्रेस्ड तेल और घी जैसे फूड्स का खाती हैं. इसके अलावा, उनके आहार में हल्दी, अजवाइन और अकाई बेरी जैसे कई एंटी फ्लेमेटरी फूड भी शामिल किए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl)

इंटरेस्टिंग बात यह है कि उन्होंने ग्लूटेन को पूरी तरह से छोड़ दिया है. उन्होंने ये भी बताया कि जिन फूड आइटम को सुपरूफूड माना जाता है, वे उनके शरीर को रास नहीं आते. उन्होंने कहा, “पालक और केले जैसे कई वेजिटेबल और फ्रूट मुझे सूट नहीं करते हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl)

सामंथा ने बताया कि वह हफ्ते में चार से पांच बार ट्रेनिंग करती हैं. हर दिन अपने शरीर की सिचुएशन के अनुसार ट्रेनिंग करती हैं. वह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, ब्रीदिंग, योग और फंक्शनल मूवमेंट पर काम कर रही हैं और स्पेशलिस्ट की गाइडेंस में वर्कआउट करती हैं, जिससे उनकी मसल्स और दिमाग की स्थिरता बनी रही. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj