सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बर्थडे, शर्मिला टैगोर ने खिलाया केक, वीडियो हुआ वायरल

Last Updated:June 22, 2026, 16:33 IST
सारा अली खान और शर्मिला टैगोर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस कुब्रा खान का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिख रही हैं. शर्मिला, कुब्रा को केक खिला रही हैं, जबकि सारा बर्थडे सॉन्ग गा रही हैं और तालियां बजा रही हैं. उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
सारा अली खान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस कुब्रा खान.
मुंबई. पाकिस्तानी एक्ट्रेस कुब्रा खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर भी हैं. खास बात है यह वीडियो कुब्रा के प्राइवेट बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान का है. वीडियो लंदन के एक रेस्टोरेंट का लग रहा है, जहां कुब्रा ने अपने करीबी दोस्तों और मेहमानों के साथ अपना बर्थडे मना रही हैं. सारा न सिर्फ बर्थडे पार्टी एन्जॉय कर रही हैं, बल्कि बर्थडे सॉन्ग भी गा रही हैं. मुस्कुराते हुए एक्साइटेड दिख रही हैं.
इसी वीडियो शर्मिता टैगोर भी दिखीं, जो कुब्रा खान को प्यार से केक खिलाते हुए नजर आईं. यह पल फैंस अट्रैक्ट कर रहा है. यूजर्स इस क्लिप को शेयर कर रहे हैं और कई लोग दोनों एक्ट्रेस के बीच के इस प्यार भरे पल की सराहना कर रहे हैं. यह सेलिब्रेशन ने भारतीय और पाकिस्तानी कलाकारों की एक ही फ्रेम में मौजूदगी के कारण भी चर्चा का विषय बन गया है.



