Rajasthan

Cyber fraud: न OTP बताया,न कोई ट्रांजैक्शन किया, दंपति के खाते से 4.69 लाख रुपये की साइबर ठगी,जांच में जुटी पुलिस

Last Updated:June 22, 2026, 16:53 IST

Cyber fraud In Ajmer: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने गौतम नगर निवासी दंपति के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 4.69 लाख रुपये निकाल लिए. पीड़ितों को इसकी भनक तक नहीं लगी. रविवार सुबह मोबाइल पर आए मैसेज और ओटीपी देखने के बाद मामले का खुलासा हुआ. शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और ट्रांजैक्शन की जांच में जुटी है.

Ajmer News: सुबह मोबाइल देखा तो उड़े होश, खाते से गायब मिले 4.69 लाख रुपयेZoomअजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुए दंपत्ति

अजमेर. रामगंज थाना क्षेत्र स्थित गौतम नगर निवासी एक दंपति के साथ लाखों रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी का मामला सामने आया है. शातिर साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 4 लाख 69 हजार रुपये निकाल लिए. घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल पुलिस से मदद की गुहार लगाई. पीड़ित रमेश कुमार चुगलानी और उनकी पत्नी सीमा चुगलानी ने बताया कि रविवार सुबह जब उन्होंने अपना मोबाइल फोन चेक किया तो बैंक खाते से रकम कटने के कई मैसेज और ओटीपी दिखाई दिए. लगातार आए इन संदेशों को देखकर उन्हें संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की. जांच में सामने आया कि उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 4 लाख 69 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं. दंपति का कहना है कि उन्होंने इस दौरान कोई ऑनलाइन लेन-देन नहीं किया था और न ही किसी को ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा की थी. इसके बावजूद खाते से इतनी बड़ी राशि निकल जाना उनके लिए बेहद चौंकाने वाला था.

पुलिस और बैंक से की शिकायत

घटना की जानकारी मिलते ही रमेश कुमार चुगलानी और उनकी पत्नी शिकायत लेकर रामगंज थाने पहुंचे. वहां पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें साइबर थाने भेजा गया, जहां उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पीड़ितों ने बताया कि बैंक अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्हें साइबर ठगी की आशंका जताई गई. इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके.

साइबर थाना कर रहा तकनीकी जांच

साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस बैंक खातों के ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड, मोबाइल पर आए ओटीपी, तकनीकी साक्ष्यों और जिस खाते में रकम ट्रांसफर की गई है उसकी जानकारी जुटा रही है. जांच अधिकारी साइबर अपराधियों की पहचान करने और रकम के ट्रांजैक्शन की पूरी कड़ी खंगालने में जुटे हुए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है. पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन लेन-देन करते समय सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj