Rajasthan

Rajasthan Kal Ka Mausam : पूर्वी राजस्थान में मेघगर्जन और तेज हवाएं, पश्चिमी जिलों में भी बदलेगा मौसम, जानिए आपके जिले का हाल

Rajasthan Ka Mausam 24 June : राजस्थान में मानसून की औपचारिक एंट्री से पहले प्री-मानसून गतिविधियां एक बार फिर तेज होती दिखाई दे रही हैं. 24 जून को प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ने, मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, दौसा और नागौर में दोपहर बाद मौसम बदल सकता है. वहीं जैसलमेर, फलोदी, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल व्यापक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन स्थानीय स्तर पर बनने वाले सिस्टम किसानों के लिए खरीफ फसलों की तैयारी शुरू करने का अवसर दे सकते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj