National

Aaj ka Dhanu Rashifal: प्यार में आज हो सकती है गलतफहमियां, गुस्से पर करें कंट्रोल! करें ये उपाय दिन होगा अच्छा

Last Updated:June 25, 2026, 00:03 IST

Aaj ka Dhanu Rashifal 25 June 2026: धनुराशि वाले आज 25 जून 2026 का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आप जहां काम करते हैं. वहां आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है. आप जहां काम करते हैं वहां कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से प्रशंसा मिल सकता है. जानें राशिफल और उपाय.

ख़बरें फटाफट

जमुई:  आज 25 जून 2026 के दिन धनु राशि के जातकों के लिए कई मामलों में अनुकूल रहने वाला है. आज चंद्रमा तुला राशि में अपनी यात्रा जारी रखेंगे. जिसका असर व्यावसायिक संबंधों पर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज सूर्य मिथुन राशि में स्थित रहेंगे. इसके अलावा आज मंगल वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे. इस कारण आज धनु राशि के जातकों को काफी धैर्य और आत्मबल मिलने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज कर्क राशि में बुध देव, शुक्र देव और बृहस्पति देव की युति होने वाली है. इस कारण आज आपको आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज लंबे समय से रुके हुए वित्तीय मामलों में प्रगति हो सकती है.

करियर के लिहाज से ऐसा रहने वाला है दिनपंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आप जहां काम करते हैं, वहां आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है. आप जहां काम करते हैं वहां कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से प्रशंसा मिल सकता है. उहोंने बताया कि आज धैर्य के बल पर आप कठिन परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे. आज आपको किसी भी तरह के वित्तीय मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. आज आपके आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. इसके साथ ही आज किसी पुराने निवेश से भी आपको लाभ मिल सकता है. अगर आप भविष्य से संबंधित किसी तरह की आर्थिक योजना बना रहे हैं, कोई निवेश करने वाले हैं या कोई नया कारोबार शुरू करने वाले हैं तो आज का दिन इसके लिए अनुकूल रहने वाला है.

प्रेम के मामले में बरतनी चाहिए सतर्कताज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशिवाले आज आपको प्रेम और पारिवारिक जीवन में थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए. उन्होंने बताया कि आज आपके रिश्ते में छोटी-छोटी बातों को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए अपनी भावनाओं और शब्दों पर नियंत्रण रखें. आज जल्दबाजी या आवेश में कोई बात ना कहें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें. आज के दिन के लिए धनु राशि के जातकों का शुभ रंग नीला रहने वाला है.

About the AuthorAmit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj