T20 Women World Cup 2026: पति के साथ होटल के कमरे में थीं महिला क्रिकेटर, पाकिस्तानी कप्तान और कोच आपस में भिड़ गए

होमखेलक्रिकेट
मैदान पर हार, ड्रेसिंग रूम में जंग! पाकिस्तान महिला टीम में सबकुछ ठीक नहीं
Last Updated:June 24, 2026, 19:48 IST
Pakistan Women Cricket Team T20 World Cup 2026: पाकिस्तान और पाकिस्तान क्रिकेट का कुछ नहीं हो सकता. मर्द तो मर्द इनकी औरतें भी जाहिल हैं. विश्व कप में लगातार चौथी हार के बाद अब पाकिस्तानी खेमा आपस में ही भिड़ता नजर आ रहा है. महिला टीम की कप्तान फातिमा सना ने टीम की सीनियर बल्लेबाज आलिया रियाज पर सवाल खड़े किए हैं.आलिया रियाज पाकिस्तान महिला क्रिकेटर
लाहौर: इंग्लैंड में टी-20 विश्व कप में मैदान पर लचर प्रदर्शन से जूझ रही पाकिस्तानी टीम के बारे में खबरें आ रही है कि टीम के भीतर मतभेद हैं और ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी तनावपूर्ण है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन खबरों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन, लेकिन सोशल और मुख्य मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि टीम में काफी समस्याएं चल रही हैं.
पाकिस्तान को मंगलवार को विश्व कप में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तानी टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है और टूर्नामेंट से पहले आयरलैंड और वेस्टइंडीज टीमों के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में भी खाता नहीं खुला था. पिछले साल वनडे विश्व कप में पाकिस्तान आखिरी स्थान पर रहा था.
रिपोर्ट में कहा गया है कि चयन के मसलों पर कप्तान फातिमा सना और टीम मेंटोर वहाब रियाज के बीच भारी मतभेद हैं. बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले सना ने सीनियर खिलाड़ी आलिया रियाज के कमरे में उनके पति के रूकने पर ऐतराज जताया था. एक रिपोर्ट में कहा गया:
सना के कहने पर अली यूनिस को कमरे से जाना पड़ा. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ मैच से एक दिन पहले आलिया अभ्यास छोड़कर अपने पति के साथ तफरीह के लिए गई थी.
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में सना नहीं चाहती थी कि आलिया खेले लेकिन वहाब ने उन्हें चुना. आलिया फ्लॉप रही और पाकिस्तान वह मैच हार गया.
सना ने सभी के सामने वहाब से कहा कि हार के लिए वह जिम्मेदार है क्योंकि अनुशासन प्रोटोकॉल लागू नहीं कर सके. पाकिस्तान को टूर्नामेंट में अगला मैच 27 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना है. टीम टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है.
About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



