Entertainment

‘विकिपीडिया पर तो मैं अभी भी भ्रूण हूं!’, उम्र के झोल पर महीप कपूर का मजेदार तंज, शान से जीने का दिया फॉर्मूला

Last Updated:June 26, 2026, 19:52 IST

महिलाएं अक्सर अपनी उम्र को लेकर दबाव महसूस करती हैं. वे अपनी असली आयु से कम उम्र की दिखने की कोशिश करती हैं, जिसे सुंदरता और फिटनेस से जोड़कर देखा जाता है. अब एक एक्ट्रेस ने अपनी उम्र से जुड़ी अफवाहों का खंडन किया है. महीप कपूर की उम्र विकीपीडिया में 43 साल दर्ज थी, मगर उन्होंने अपनी असली उम्र का खुलासा करके सबको चौंका दिया है. एक्ट्रेस ने अपनी उम्र पर बात करके महिलाओं को कम उम्र का दिखने के दबाव से बाहर निकालने की कोशिश की है. वे बढ़ती उम्र को छिपाने के बजाय उसे आत्मविश्वास, गर्व और बेहतर सेहत के साथ अपनाने के लिए प्रेरित करती दिखीं.

ख़बरें फटाफट

'विकिपीडिया पर तो मैं अभी भी भ्रूण हूं!', उम्र के झोल पर महीप कपूर का तंजZoomमहीप कपूर पेशे से एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं. (फोटो साभार: Instagram@maheepkapoor)

नई दिल्ली: हम जिस शख्सियत की बात कर रहे हैं, वे मशहूर हीरो की पत्नी हैं और मशहूर फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनकी बेटी भी बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं. वे शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के जरिये लोगों के बीच लोकप्रिय हुईं. उन्होंने अब अपनी उम्र को लेकर गलतफहमियों पर चुप्पी तोड़ी है और महिलाओं की सुंदरता, उम्र को लेकर पुरानी धारणाओं पर खुलकर बात की. महीप कपूर ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ पर जिंदगी और उम्र पर बेबाकी से राय जाहिर की.

महीप कपूर ने पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ में सोहा अली खान और डॉक्टर रश्मि रॉय के साथ उम्र और सेहत पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस की उम्र को लेकर अफवाहें थीं कि वे 43 साल की हैं, मगर अब उन्होंने अपनी असली उम्र का खुलासा किया है. सोहा अली खान शुरू में महीप से उनकी उम्र पूछने से झिझक रही थीं, पर उनके कूल अंदाज ने माहौल को सहज बना दिया. महीप ने बेबाक अंदाज में हंसते हुए कहा कि अच्छा हुआ जो तुमने पूछ लिया. विकिपीडिया पर तो ऐसा लगता है जैसे मैं अभी भी पैदा ही हो रही हूं!

अफवाहों पर महीप कपूर का तंजमहीप कपूर ने साफ कहा, ‘मैं 43 साल की नहीं, बल्कि 52 साल की हूं. मुझे अपनी इस उम्र पर बहुत गर्व है.’ सोहा ने भी मौके की नजाकत को भांपते हुए कहा कि जब इंटरनेट पर उम्र 43 दिख रही थी, तो मुझे लगा कि तुम अपनी उम्र के हिसाब से ठीक-ठाक दिखती हो, लेकिन 52 के हिसाब से तो तुम वाकई कमाल दिखती हो! महीप ने आगे बताया कि उनका जन्म 29 अप्रैल 1973 को लंदन में हुआ था, उनकी राशि वृषभ है और ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है. महीप का बिंदास रवैया बताता है कि उम्र को छिपाने के बजाय उसे पूरे आत्मविश्वास के साथ स्वीकार करना चाहिए.

महिलाओं में रहता है उम्र को लेकर दबावमहीप कपूर की उम्र और सेहत पर बिंदास चर्चा का मकसद महिलाओं को कम उम्र का दिखने के दबाव से बाहर निकालना था. डॉक्टर रश्मि रॉय ने भी समझाया कि कैसे महिलाएं बढ़ती उम्र में अपने शरीर का ध्यान रख सकती हैं और सेहत को पहली प्राथमिकता दे सकती हैं. महीप कपूर ने साफ कहा कि असली खूबसूरती उम्र को नकारने में नहीं, बल्कि उसे शान से अपनाने में है. जाहिर है कि महीप कपूर इंटरनेट की गलत जानकारियों के चक्कर में खुद को कम उम्र का दिखाने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं. वे अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने में यकीन करती हैं.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj