Rajasthan

आबूराज में बनेगा अनोखा शिवधाम I sirohi news I rajasthan news I

Last Updated:June 26, 2026, 22:40 IST

माउंट आबू के अधर देवी मंदिर परिसर में कोटि महादेव मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जो अपने आप में अनोखा धार्मिक स्थल बनने जा रहा है. यहां 21 फीट ऊंचे भव्य चबूतरे पर एक साथ 1 करोड़ छोटे शिवलिंग स्थापित किए जाएंगे, साथ ही 18 फीट ऊंचा विशाल शिवलिंग भी आकर्षण का केंद्र होगा. इस मंदिर के निर्माण से आबूराज की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है, जिससे यह क्षेत्र न सिर्फ पर्यटकों के लिए बल्कि श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा.

सिरोही. प्रदेश के हिल स्टेशन माउंट आबू में जल्द ही एक करोड़ शिवलिंग वाला पहला कोटि महादेव मंदिर बनने जा रहा है. इस मंदिर के निर्माण से आबूराज के धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी. आबूराज प्रदेश और देशभर में ना सिर्फ पर्यटक स्थल बल्कि धार्मिक नगरी के रूप में भी पहचाना जाता है. पूर्व में माउंट आबू के नाम से विख्यात ये स्थान राज्य सरकार की ओर से नाम बदलने के बाद आबूराज के रूप में पहचान बना रहा है. यहां के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अधर देवी मंदिर परिसर में विशाल कोटि शिव मंदिर का निर्माण कार्य विधिवत रूप से शुरू किया गया है. इस मंदिर में 18 फिट ऊंचे शिवलिंग के अलावा 1 करोड़ छोटे शिवलिंग स्थापित होंगे, जो अपने आप में ऐसा पहला मंदिर होगा, जहां एक साथ एक करोड़ शिवलिंग स्थापित है.

माउंट आबू उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मंदिर परिसर में पूजा अर्चना कर कोटि महादेव मंदिर की नींव रखी गई. एडीएम ने बताया कि आबूराज अर्धकाशी के रूप में पहचाना जाता है. प्रदेश ही नहीं देशभर से आने वाले पर्यटकों के लिए इस स्थान का विशेष धार्मिक महत्व हैं. इस स्थान को संतों और तपस्या की भूमि मना जाता है. कोटि महादेव मंदिर के निर्माण से इस स्थान का धार्मिक महत्व और बढ़ जाएगा. मंदिर के प्रमुख पुजारी भारत रावल ने कहा कि लंबे समय से अर्बुदादेवी मंदिर में इस कार्य को करने की इच्छा थी, जो अब शुरू होने जा रहा है. इससे शहर का पर्यटन व्यवसाय बढ़ेगा और स्थानीय लोगों को और रोजगार मिल सकेगा. स्थानीय भक्त अक्षय चौहान ने बताया कि आबूराज में ऐसे कई धार्मिक स्थल हैं, जिनका अपना महत्व हैं. शक्तिपीठ अधर देवी में बने जा रहे इस मंदिर से क्षेत्र के धार्मिक स्थलों को नई पहचान मिलेगी..

21 फीट के चबूतरे पर स्थापित होंगे शिवलिंगउपजिला कलेक्टर डॉ. अंशुप्रिया ने बताया कि आबूराज में अचलगढ़ स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर दुनिया का एक मात्र ऐसा शिव मंदिर है, जहां भगवान शिव के अंगूठे की पूजा होती है. अब यह कोटि शिव मंदिर भी नई पहचान बनाएगा. मंदिर परिसर में बनाए जा रहे इस मंदिर में 1 करोड़ शिवलिंग होंगे, जो 3 फिट चौड़े और 21 फीट ऊंचाई वाले चबूतरे पर स्थापित होंगे.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sirohi,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj