Rajasthan

Success Story | Rajasthan News

Last Updated:June 27, 2026, 10:40 IST

Barmer Girl Success Story: बाड़मेर की ममता गर्ग ने रीट लेवल प्रथम संस्कृत विभाग में पहले प्रयास में 38वीं रैंक हासिल की, एससी महिला कैटेगरी में टॉप, सफलता का श्रेय परिवार और सेल्फ स्टडी को दिया. बीएसटीसी की पढ़ाई के लिए जब ममता जयपुर गईं तो कई लोगों ने परिवार को ताने दिए, लेकिन ममता ने उन बातों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. उन्होंने ठान लिया कि जवाब शब्दों से नहीं, अपनी सफलता से देंगी.

बाड़मेर. परिवार से मिली प्रेरणा, सेल्फ स्टडी का जुनून और कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो सफलता मिल ही जाती है. बाड़मेर की ममता गर्ग ने इसे सच साबित कर दिखाया है. ममता ने रीट लेवल प्रथम संस्कृत विभाग में पहले ही प्रयास में 38वीं रैंक हासिल की है. वहीं एससी महिला कैटेगरी में उन्होंने टॉप किया है.

ममता की प्रारंभिक और उच्च शिक्षा राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, तिलक नगर से हुई. ममता गर्ग वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में राज्य स्तर पर टॉपर रह चुकी हैं, लेकिन उनके सपने यहीं तक सीमित नहीं रहे. ममता बताती हैं कि उनकी दो बड़ी बहनें शिक्षक हैं. उन्हें देखकर मन में भी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बड़ा करने की इच्छा जगी. बहनों की उपलब्धियां उनके लिए प्रेरणा बन गईं और उन्होंने भी शिक्षक बनने का लक्ष्य तय कर लिया.

बीएसटीसी करने के लिए जयपुर गई तो मिले ताने, फिर रचा इतिहासबीएसटीसी की पढ़ाई के लिए जब ममता जयपुर गईं तो कई लोगों ने परिवार को ताने दिए, लेकिन ममता ने उन बातों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. उन्होंने ठान लिया कि जवाब शब्दों से नहीं, अपनी सफलता से देंगी. मेहनत, लगन और सेल्फ स्टडी के दम पर ममता ने पहले ही प्रयास में रीट लेवल प्रथम संस्कृत विभाग में 38वीं रैंक हासिल की है. वह बताती हैं कि 5-6 घंटे की नियमित सेल्फ स्टडी, सोशल मीडिया से दूरी बनाकर एकाग्रता के साथ पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है.

क्या रही स्ट्रैटजीममता गर्ग के पिता जगदीश कुमार पुस्तकालयाध्यक्ष हैं, जबकि माता शायरी देवी गृहिणी हैं. ममता गर्ग लोकल18 से खास बातचीत करते हुए बताती हैं कि हौसले बुलंद हों तो साधारण शुरुआत भी असाधारण मंजिल तक पहुंचा देती है. 5-6 घंटे के नियमित अध्ययन, एकाग्रता और लगन से सफलता हासिल की जा सकती है. वे अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और बहनों को देती हैं.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Barmer,Barmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj