हार्दिक पांड्या ने कर ली दूसरी शादी? मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं माहिका, वायरल फोटो देख फैंस दे रहे बधाई!

Last Updated:June 28, 2026, 08:51 IST
Hardik Pandya Marriage Rumors:सोशल मीडिया पर इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की एक लेटेस्ट फोटो तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर के सामने आते ही इंटरनेट पर सनसनी मच गई है और लोग दोनों की शादी के कयास लगाने लगे हैं. नीचे देखें तस्वीरें और जाने पूरी खबर-
<strong>Did Hardik Mahika Married?:</strong> भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या क्या एक बार फिर दूल्हा बन गए हैं? नताशा स्टैंकोविक के साथ तीन बार शादी रचाने वाले हार्दिक की जोड़ी कभी फैंस की सबसे पसंदीदा हुआ करती थी, लेकिन उनका यह रिश्ता सिर्फ 4 साल ही चल सका. नताशा से तलाक के बाद हार्दिक पिछले कुछ समय से मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर दोनों की एक ऐसी हैरान कर देने वाली तस्वीर वायरल हुई है, जिसने इंटरनेट पर गदर मचा दिया है. फोटो में माहिका की मांग में सिंदूर देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या हार्दिक ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली है? आइए देखते हैं इस वायरल फोटो के पीछे का पूरा सच!
मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी: इस वायरल फोटो में एक्ट्रेस और मॉडल माहिका शर्मा के बालों में सिंदूर साफ देखा जा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने माथे पर लाल रंग की बड़ी बिंदी भी लगाई हुई है, जिससे वे बिल्कुल नई नवेली दुल्हन जैसी लग रही हैं.
हार्दिक के माथे पर भी दिखा तिलक: सिर्फ माहिका ही नहीं, बल्कि इस तस्वीर में हार्दिक पांड्या भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं. भले ही उन्होंने स्पोर्ट्स वियर पहना है,मगर हार्दिक के माथे पर भी एक लंबा तिलक लगा हुआ है, जिसे देखकर फैंस मान रहे हैं कि दोनों ने कोई पूजा या शादी की रस्म निभाई है.
Add as Preferred Source on Google
साथ में दिखीं माहिका की मां!: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस फोटो में हार्दिक और माहिका के साथ जो महिला खड़ी हैं, वह माहिका की मां हैं. तीनों एक साथ कैमरे के लिए बहुत ही खुश होकर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं.
क्या सच में हो गई गुपचुप शादी?: माहिका के मांग में सिंदूर और हार्दिक के माथे पर तिलक देखकर फैंस यह दावा कर रहे हैं कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. लोग सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को लगातार बधाई भी देने लगे हैं.
शादी की खबर पर अभी सस्पेंस: भले ही यह फोटो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है, लेकिन हार्दिक पांड्या या माहिका शर्मा की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है. दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपनी शादी की खबरों को कंनफर्म नहीं किया है.
कौन हैं माहिका शर्मा?: माहिका शर्मा फैशन की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं और वे कई मशहूर डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं. उन्हें मॉडल ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिल चुका है और वे कुछ फिल्मों में छोटे रोल्स में भी नजर आई हैं.
नताशा से तलाक के बाद जुड़ा नाम: हार्दिक पांड्या का अपनी पहली पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक होने के बाद, पिछले साल अक्टूबर में हार्दिक ने माहिका के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. तब से दोनों अक्सर एक साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. हालांकि नताशा से अलग होने के बाद कुछ समय तक उनका नाम जैस्मिन वालिया संग भी जुड़ा था. लेकिन बाद में दोनों ने एक दूसरे को इंस्टग्राम प अनफॉलो कर दिया था. जिसके बाद हार्दिक की लाइफ में माहिका की एंट्री हुई. दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट होते हैं. वहीं अब उनके वेडिंग की भी खबरे चर्चा में हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



