Entertainment

Kareena Kapoor Crime Movies on OTT: 23 साल के अंतराल में आईं 6 क्राइम थ्रिलर्स, स्क्रीन पर दिखा करीना का डार्क साइड, मर्डर-मिस्ट्री-सस्पेंस से भरपूर

Last Updated:August 29, 2026, 21:11 IST

Kareena Kapoor Crime Movies on OTT: करीना कपूर खान को दर्शक ‘जब वी मेट’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों से पसंद करते हैं. हालांकि, पर्दे पर ग्लैमरस किरदारों के अलावा करीना कपूर ने क्राइम-सस्पेंस से भरपूर फिल्में भी की हैं. आइए, आपको करीना कपूर की ऐसी क्राइम-थ्रिलर से भरपूर फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनका क्लाइमैक्स आप दिमाग हिला देगा.

नई दिल्ली: करीना कपूर ने पर्दे पर कुछ ऐसे किरदार निभाए हैं, जो दर्शकों के दिलो-दिमाग पर सिहरन पैदा कर देते हैं. कुछ फिल्मों की कहानियां आपको सस्पेंस के जंजाल में ऐसा उलझाती है कि आप चाहते हुए भी उनके आगोश से निकल नहीं पाते. वे सालों-साल बाद भी आपके दिलों में धुकधुकी पैदा करती हैं. आइए, करीना कपूर की बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर के बारे में जानते हैं.

साल 2023 में आई जबरदस्त फिल्म ‘जाने जान’ में करीना का जबरदस्त रोल देखने को मिला था. उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को इंप्रेस किया था. फिल्म में वे एक सिंगल मदर बनी थीं, जो अचानक हुए एक मर्डर केस में फंस जाती है. वे अपने पड़ोसी व मामले की जांच कर रहे पुलिसवाले की मदद से सच छिपाती है. इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: Instagram@Netflix)

साल 2012 में आई फिल्म ‘तलाश: दि आंसर लाइज विदिन’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो आखिरी कुछ मिनटों में अपने राज खोलती है. फिल्म आपको अलौकिक दुनिया में ले जाती है. फिल्म में आमिर खान का रोल भी सराहनीय है. इसमें एक पुलिस अफसर निजी नुकसान से उबरते हुए एक रहस्यमयी मौत की जांच करता है. इसे आप एप्पल टीवी और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

Add as Preferred Source on Google

साल 2009 में आई ‘कुर्बान’ रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है जो अमेरिका जाने के बाद एक ग्लोबल टेररिस्ट नेटवर्क में फंसे कपल की कहानी दिखाती है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

साल 2001 में आई ‘अजनबी’ कपल स्वैपिंग, मर्डर और धोखे से जुड़ी एक दिलचस्प सस्पेंस थ्रिलर. इसमें भी करीना, अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं. बिपाशा बसु का भी फिल्म में अहम रोल हैं. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

साल 2004 में आई ‘ऐतराज’ वर्कप्लेस पर लगे झूठे आरोप पर आधारित है. इसमें करीना के साथ अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने अहम रोल निभाया था. एक सस्पेंस से भरपूर कोर्टरूम ड्रामा आपको अपनी जगह से बांधे रखेगा. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

‘द बकिंघम मर्डर्स’ में करीना कपूर ने ब्रिटिश-भारतीय डिटेक्टिव का किरदार निभाया है, जो खुद भी एक दुख से जूझ रही हैं. वे बकिंघमशायर में एक बच्चे के लापता होने के मामले की जांच करती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 29, 2026, 21:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj